Let’s travel together.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर पालिका के खिलाफ उतरे कई पार्षद, किया धरना प्रदर्शन  

0 73

  – कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय एक मंच पर, अध्यक्ष और सरकार से नाराजगी  

– विकास कार्य ठप और अनदेखी का आरोप, पार्षदों ने खोला मोर्चा  

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मुख्यमंत्री के जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम से ठीक पहले नगर पालिका के कई पार्षदों ने अपनी ही नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पार्षदों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

बड़ी बात यह है कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय तीनों दल के कई पार्षद शामिल हुए। पार्षदों का कहना है कि नगर में विकास कार्य ठप पड़े हैं और पालिका अध्यक्ष द्वारा उन्हें विश्वास में नहीं लिया जा रहा है। कई बार लिखित और मौखिक शिकायत के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि शासन से आने वाले फंड और योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा है। वार्डों में सड़क, पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए बार-बार मांग करने के बाद भी अनदेखी की जा रही है। इससे जनता में आक्रोश है और पार्षदों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है।

धरने के दौरान पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं और विकास कार्यों में पार्षदों की भागीदारी सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से हस्तक्षेप कर स्थिति सुधारने की मांग की।

राजनीतिक रूप से भी यह घटनाक्रम अहम माना जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले सत्ता और विपक्ष दोनों के पार्षद एक साथ सड़क पर उतर आए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811