Let’s travel together.

महिलाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ेगी सिंधी महिला पंचायत 15 को होगा सम्मेलन

77

भोपाल । सिंधी समाज की महिलाओं को घर-गृहस्थी के काम के साथ रचनात्मक कार्य करने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से सिंधी महिला पंचायत ने पहली बार विशाल सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस सम्‍मेलन में महिलाओं को फिटनेस के प्रति सजग रहने एवं योग-प्राणायाम करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

पंचायत अध्यक्ष किरण वाधवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। पंचायत के सलाहकार मंडल की बैठक में किरण ने महिला सम्मेलन करने का प्रस्ताव रखा। सलाहकार मंडल ने इसकी रूपरेखा तय की। बैठक में तय गया कि समाज की महिलाओं को सामाजिक रूप से सक्रिय करने के लिए सबसे पहले पंचायत का सदस्य बनाया जाएगा। हर घर से कम से कम एक महिला को सदस्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं को सेवा कार्यो के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। सम्मेलन 15 जून को एच वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर के नए सभागार में होगा। झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश वाधवानी, पंचायत के संरक्षक राजेश बेलानी एवं चंदूभाई इसरानी ने अपने सुझाव दिए। बैठक का संचालन महासचिव मधु लालवानी ने किया।

महिलाओं को विशेषज्ञ देंगे फिटनेस के मंत्र

सम्मेलन में योग विशेषज्ञ माया पंजवानी एवं करूणा गुरानी का व्याख्यान होगा। महिलाओं से अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने एवं फिटनेस के लिए योग करने की अपील की जाएगी। अध्यक्ष किरण वाधवानी ने बताया कि सम्मेलन में महिलाओं को बच्चों खासतौर पर विवाह योग्य युवतियों की गतिविधियों पर निगाह रखने की अपील की जाएगी, ताकि वे सनातन संस्कृति से जुड़ी रहीं। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पंचायत की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान सिंधी संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक झलकियां भी पेश की जाएंगी। सिंधी महिला पंचायत इस सम्‍मेलन में सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर भी जारी कर सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |     एसकेएस इस्पात में हादसा श्रमिक की दर्दनाक मौत     |     नहीं थम रहे औद्योगिक हादसे अब एसकेएस में श्रमिक की हुई मौत,बुढ़ापे का इकलौता सहारा भी छिना     |     51 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 7 दिन तक श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन     |     मौसम का मिजाज बदला: तेज हवाओं संग बूंदाबांदी, फिर निकली तेज धूप     |     नरखेड़ा बना आस्था और विकास का केंद्र, प्राचीन मंदिरों में उमड़ती श्रद्धा, सुविधाओं में भी तेजी से सुधार     |     पुलिस चौकी एवं कर्क रेखा के पास यातायात पुलिस द्वारा की वाहनों की सघन चेकिंग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811