Let’s travel together.

गोडसे के भक्त देशद्रोही, गांधी जी के भक्त सच्चे देशभक्त -जयवर्धन सिंह

0 660

– पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र ने शिवपुरी में कहा

– कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कही यह बात

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने कहा है कि जो गोडसे की तारीफ करते हैं। हमें यह बात स्पष्ट करनी होगी कि जो गोडसे के भक्त है वह देशद्रोही है और जो गांधी जी के भक्त है वह सच्चे देशभक्त है। शिवपुरी जिले की नरवर नगर परिषद के लिए हो रहे चुनाव के दौरान प्रचार के लिए आए जयवर्धन सिंह ने यह बात शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। शिवपुरी में गांधी सेवा आश्रम पर पहुंचने पर यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जयवर्धन सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा कि जो गोडसे के भक्त हैं वह देशद्रोही हैं और जो गांधी जी के भक्त हैं वह सच्चे देशभक्त हैं।

नरवर चुनाव जीतने का दावा किया-
जयवर्धने सिंह नरवर के चुनाव में प्रचार—प्रसार करने आए हुए थे। इस दौरान वह शिवपुरी से होकर गुजरे तो कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में जयवर्धने ने नरवर निकाय चुनाव के बारे में बताया कि भाजपा की रीति और नीतियों से आमजन परेशान है। जिस तरह से दो साल पहले विधानसभा के उपचुनाव हुए थे उसमें कांग्रेस जीतकर आई थी और उन्हें विश्वास है कि इस बार के नरवर नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत प्राप्त होगी।

जयवर्धन ने प्रियंका गांधी की तारीफ की

उत्तर प्रदेश के चुनाव के बारे में बोलते हुए जयवर्धने ने कहा कि हमें विश्वास है कि जो माहौल अभी उप्र में है जो वर्तमान में भाजपा की सरकार है आज के समय में जनता का मन भाजपा सरकार के खिलाफ है। भाजपा के शासन काल में जो महंगाई हो गई है उससे आमजन परेशान है। प्रचार—प्रसार के दौरान हमने उप्र में देखा है कि जो लोकप्रियता प्रियंका गांधी है उसे हमें विश्वास है कि जब काउंटिंग होगी तो कांग्रेस पार्टी को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त राजेश हेनरी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी का आरोप     |     डॉ राकेश सिंह जादौन बने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष     |     अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार     |     28 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद शिक्षिका प्रेमलता दुबे का भावभीना सम्मान व विदाई     |     20 दिन में सांची को मिलेगा पानी: सहायक आयुक्त का निरीक्षण, 20 करोड़ की योजना के निर्देश     |     बुद्ध पूर्णिमा पर सांची में भव्य आयोजन     |     शान्वी ने किया परिवार और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित     |     सचिव आवास में चल रहा अन्नपूर्णा भवन कलेक्टर से की नए भवन की मांग     |     मध्यप्रदेश के शिल्प का फ्रांस में गूँज रहा है नाम : ‘फ़ोयर डे पेरिस’ में लहरा रहा है ‘बाग प्रिंट’ का परचम     |     खेल प्रतिभाओं का समर कैंप का प्रारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811