Let’s travel together.

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान मोहदी में कबड्डी खेल रही महिला हुई गंभीर

0 213

सरकारी सुविधाओं की खुली पोल
-पहले धरसीवा फिर रायपुर खुद लेकर भागे परिजन

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान 18 अक्टूबर को मोहदी में कबड्डी के दौरान एक महिला गंभीर हो गई लेकिन सुविधाओ के नाम पर मौके पर कुछ नहीं था खबर मिलते ही परिजन महिला को लेकर धरसीवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे यहां एक्सरे न होने पर परिजन खुद महिला को लेकर रायपुर मेकाहारा गए जहां उसे भर्ती किया गया है ।
जानकारी के मुताबिक घटना मोहदी स्थित शासकीय स्कूल परिसर की है जहां विभिन्न छत्तीसगढ़िया खेलो का आयोजन चल रहा था समीपी ग्राम गौड़ी की श्रीमती सरिता वर्मा पत्नी कौशल वर्मा भी कबड्डी खेल रही थी खेल के दौरान जब सामने वाली टीम की एक महिला ने उनका पैर पकड़ा तो उसी दौरान अन्य महिलाएं भी उन्ही के पैर पर गिर गई जिससे उनके पैर में अन्दर से असहनीय पीड़ा होने लगी ओर आनन फानन में उनके परिजन उन्हें धरसीवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे।
परिजन ही लेकर गए रायपुर

पीड़िता के पति कौशल वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही सरिता को धरसीवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन यहां बताया कि एक्सरे वाले नहीं है इसलिए आज एक्सरे नहीं हॉगा तब सरकारी सुविधाओं के अभाव में वह खुद रायपुर मेकाहारा ले गए जहां एक्सरे के बाद घुटने एड़ी में गंभीर चोट होने से भर्ती किया गया एक दो दिन में ऑपरेशन होगा।

युवा मितान क्लब या भर्राशाही

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सफल आयोजन को लेकर गांव गांव में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के गठन होना था छत्तीसगढ़िया खेलों को आगे बढाने सरकार की तरफ से किश्तों में क्लब को धन मुहैया कराने की योजना है सूत्रों के मुताबिक अधिकांश गांवों में युवा मितान क्लब तो बनाये गए लेकिन उनमें गांव के ऐंसे लोगों को नजरअंदाज किया गया है जो खेलों में रुचि रखते है जिनका खेलों से कोई वास्ता नहीं जो खेलों की एवीसीडी तक नहीं जानते कई जगह ऐंसे लोगों को जोड़कर क्लब बना दिये गए परिणाम स्वरूप गांवों में खेल भावना से खेल किस तरह खेलना है यह भी समझाने वाला कोईं नहीं

इन दिनों ग्रामीण अंचलों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक चल रहे हैं इसके लिए गांव गांव में युवा मितान क्लब का गठन होकर उनके खाते में खेलों के आयोजन के लिए राज्य सरकार से धन का आवंटन भी हुआ है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811