शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
बॉक्सिंग और कबड्डी खेल का मध्य प्रदेश शासन जिला खेल और युवा कल्याण विभाग रायसेन खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी के निर्देशन में विकासखंड बेगमगंज के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में आरोह समर कैंप का शुभारंभ ब्लॉक समन्वयक सुभाष रैकवार एवं बॉक्सिंग कोच राहुल कुशवाहा के द्वारा किया गया।
कैंप 1 मई से 30 मई 2020 तक सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक और शाम 5:00 से 7:00 तक आयोजित होगा।
कबड्डी और बॉक्सिंग खेल के नेशनल प्राशिक्षको द्वारा खिलाड़ियों को फिटनेस, स्वास्थ्य,जागरूकता,आत्मविश्वास, नेतृत्व एवं टीम भावना सामाजिक दायित्वों की समझ के साथ युवाओं के भविष्य और सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल होगी ।
साथ ही खेल के समर कैंप के बच्चों को शारीरिक विकास, मानसिक विकास और नई कौशल सीखने के लिए एक बेहतरीन अफसर है।
बॉक्सिंग प्रशिक्षक राहुल कुशवाहा और कबड्डी प्रशिक्षक विनय जाट,विकासखंड समन्वयक सुभाष रैकवार ने बताया कि समर कैंप के समापन पर खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और चिन्हित खिलाड़ियों को टीशर्ट जिला खेल परिसर रायसेन से प्रदान की जाएगी।