Let’s travel together.

शान्वी ने किया परिवार और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित

0 2

– आईसीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त किए 97 प्रतिशत

-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल हैं शानवी के दादा

   सुरेंद्र जैन धरसीवां

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सरकार का ये नारा बुलंदियों पर है क्योंकि भारत की बेटियां आज नित नए इतिहास रच रही हैं और दुनिया में भारत का नाम गौरांवित कर रही हैं ठीक इसी तरह शिक्षा जगत में अपने दादा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ओर पिता नितिन अग्रवाल सहित समूचे छत्तीसगढ़ का नाम दुनिया में गौरांवित किया है शान्वी मित्तल ने

वेल्हम गर्ल्स स्कूल (देहरादून) की इस होनहार छात्रा शान्वी मित्तल ने आईसीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं शान्वी की इस सफलता के बाद दुनियाभर के कई विवि से स्कॉरशिप का उन्हें ऑफर भी मिल रहा है

अनुशासन ही सफलता की सीढ़ी

अपनी सफलता पर शान्वी मित्तल कहती हैं कि अनुशासन ही सफलता की सीढ़ी होती है सफलता का रास्ता छोटा नहीं होता, इसके निरंतरता अनुशासन की राह पर चलना पड़ता है शान्वी कहती हैं कि पढ़ाई को उन्होंने कभी घंटों में नहीं नापा, बल्कि हर दिन के लिए छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित किए

कई यूनिवर्सिटी से मिला ऑफर

शान्वी की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद उन्हें अमेरिका के न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी और बोस्टन यूनिवर्सिटी से लेकर स्विट्जरलैंड ईएचएल हॉस्पिटलिटी बिजनेस स्कूल तथा पेरिस के ले कोर्डन ब्लू जैसे विश्वविख्यात संस्थानों ने प्रवेश के लिए चुना है।

सफलता से gouravanvit हैं दादा दादी ओर पिता

शान्वी की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके दादा एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, दादी श्रीमती अंगूरी देवी अग्रवाल, पिता नितिन अग्रवाल माता संध्या अग्रवाल गौरांवित हैं उनकी प्रसन्नता का मानो कोई ठिकाना ही नहीं

वहीं दूसरी ओर शान्वी की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल आदि ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए शान्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार     |     28 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद शिक्षिका प्रेमलता दुबे का भावभीना सम्मान व विदाई     |     20 दिन में सांची को मिलेगा पानी: सहायक आयुक्त का निरीक्षण, 20 करोड़ की योजना के निर्देश     |         |     शान्वी ने किया परिवार और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित     |     सचिव आवास में चल रहा अन्नपूर्णा भवन कलेक्टर से की नए भवन की मांग     |     मध्यप्रदेश के शिल्प का फ्रांस में गूँज रहा है नाम : ‘फ़ोयर डे पेरिस’ में लहरा रहा है ‘बाग प्रिंट’ का परचम     |     खेल प्रतिभाओं का समर कैंप का प्रारंभ     |     एक मई से मकानों की गणना शुरू      |     जुझारपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ भागवत के महात्म्य पर हुए प्रवचन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811