Let’s travel together.

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

0 54

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए! एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुरे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी औबेदुल्लागंज श्रीमती शीला सुराणा के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज निरीक्षक भरत प्रताप सिंह द्वारा टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया!गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी से अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एनएच-46 पर हंसराज ढाबा के आगे घेराबंदी कर एक जुपिटर स्कूटी को रोककर जांच की।

तलाशी के दौरान स्कूटी के पैरदान एवं डिक्की में रखे झोलों से अवैध देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 320 नग देशी शराब (प्लेन मदिरा) के कार्टन, जिसकी कुल मात्रा लगभग 57.6 लीटर एवं कीमत करीब 25,600 रुपये आंकी गई, जब्त की। साथ ही एक जुपिटर स्कूटी (क्रमांक MP05ZJ0299), जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये है! को भी जब्त किया गया।

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की विवेचना जारी है।

सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.पी. सिंह, सउनि राजेश सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक धनराज यादव, आरक्षक लक्ष्मण यादव एवं आरक्षक राजू चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है! कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रशासनिक उदासीनता: दबंगों ने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा, दलित परिवार खरीफ की बोबनी के लिए मोहताज     |     धरसींवा विधानसभा के सभी मंडलों में विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन     |     उदयपुरा में किसानों का फूटा गुस्सा, मूंग खरीदी और समर्थन मूल्य की मांग को लेकर निकाली ट्रैक्टर रैली     |     आभाविप स्थापना दिवस पर होंगे सप्ताह भर कार्यक्रम     |     किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811