भोपाल । विदिशा जिले के पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष,वरिष्ठ नेता डॉ राकेश सिंह जादौन को संगठन में कई पदों की जिम्मेदारी निभाने के बाद अब खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में उन्हें (उपाध्यक्ष) नियुक्त किया गया है।

मप्र बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एव सीएम डॉ मोहन यादव सहित केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संगठन द्वारा उनकी इस नियुक्ति पर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। देर रात जारी निगम मंडलों में नियुक्ति आदेश जारी किए गए। उनकी इस नियुक्ति पर डॉ राकेश जादौन ने संगठन एवं वरिष्ठ नेतृत्व का आभार प्रकट किया ।
