Let’s travel together.

सचिव आवास में चल रहा अन्नपूर्णा भवन कलेक्टर से की नए भवन की मांग

0 2

 सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर 

साँकरा निको ।औद्योगिक क्षेत्र से लगे धरसीवा जनपद पंचायत के ग्राम सांकरा में वर्षों बाद भी राशन दुकान के लिए स्वयं का अन्नपूर्णा भवन नहीं बन पाया है ग्राम पंचायत के पंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अन्नपूर्णा भवन की मांग की है

ग्राम पंचायत साँकरा में पहले तो कई सालों तक शासकीय स्कूल की जमीन पर बनी सोसायटी में राशन वितरण होता रहा इसके बाद बीते कुछ सालों से ग्राम पंचायत सचिव के लिए निर्मित आवास में राशन दुकान चलने लगी लेकिन आज तक राशन के लिए स्वयं का अन्नपूर्णा भवन नहीं बना

धूप में खड़े रहते हैं कार्डधारी

अन्नपूर्णा भवन के अभाव में सांकरा के ग्रामीण राशन कार्डधारीयो को हर मौसम में परेशानी झेलनी पड़ती है बर्षा ऋतु में बारिश में तो ग्रीष्म काल में चिलचिलाती धूप में राशन लेने लाइन में खड़े होना पड़ता है।

पंच ने की कलेक्टर से मांग

गत दिवस सांकरा ग्राम पंचायत के पंच हेमंत कुमार बंजारे ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ओर स्थायी अन्नपूर्णा भवन की उनसे मांग की।  उन्होंने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन पंचायत सचिव के लिए निर्मित छोटे से आवास में हो रहा है जहां भंडारण के लिए भी पर्याप्त जगह नही है इस कारण राशन सामग्री को सुरक्षित रखना भी मुश्किल होता है बारिश के दिनों में खाद्यान्न में पानी लगने से खाद्यान्न खराब होने का खतरा रहता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार     |     28 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद शिक्षिका प्रेमलता दुबे का भावभीना सम्मान व विदाई     |     20 दिन में सांची को मिलेगा पानी: सहायक आयुक्त का निरीक्षण, 20 करोड़ की योजना के निर्देश     |         |     शान्वी ने किया परिवार और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित     |     सचिव आवास में चल रहा अन्नपूर्णा भवन कलेक्टर से की नए भवन की मांग     |     मध्यप्रदेश के शिल्प का फ्रांस में गूँज रहा है नाम : ‘फ़ोयर डे पेरिस’ में लहरा रहा है ‘बाग प्रिंट’ का परचम     |     खेल प्रतिभाओं का समर कैंप का प्रारंभ     |     एक मई से मकानों की गणना शुरू      |     जुझारपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ भागवत के महात्म्य पर हुए प्रवचन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811