Let’s travel together.
nagar parisad bareli

पवित्र स्वर्ण चंपा का मुक्तिधाम में पौधा रोप कर समाजसेवी ने मनाया अपना जन्मदिन

0 100

विदिशा। अपनी सफल शिक्षा सेवा समिति के माध्यम से अभावग्रस्त परिवारों की बच्चों को शिक्षा का दान देकर उनके उज्जवल भविष्य की कल्पना को साकार करने वाले सफल शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज कौशल ने अपना जन्मदिन मुक्तिधाम के काग उद्यान में स्वर्ण चंपा का पौधा रोपण मनाया। इस अवसर पर मुक्ति धाम सेवा समिति के

सचिव मनोज पांडे ने कहा कि अभावग्रस्त परिवार के बच्चों को पढ़ाने लिखाने और उनका जीवन संवारने के लिए एक ऐसे शख्स ने दिन रात ऐसी अलख जगाई जो अपने आप में एक मिसाल है उन्होंने आगे कहा कि मनोज कौशल के रूप में वाकई एक ऐसा गुरु इन परिवार इन बच्चों के लिए मिला है जो पीड़ित मानवता की सेवा के लिए हर समय उपलब्ध रहता है। श्री पांडे के मुताबिक हमें अपने जीवन में जब भी ऐसा समय मिले समाज के हितार्थ होने वाले कार्य में अपनी भूमिका हर दम हर समय निभानी चाहिए क्योंकि ईश्वर भी ऐसे ही लोगों को जमीन पर भेजता है। श्री पांडे के मुताबिक हम सभी मुक्तिधाम परिसर में उनके जन्मदिन पर स्वर्ण चंपा का पौधा रोप कर ना केवल मनोज कौशल के सुखमय और चमकदार भविष्य की कल्पना कर रहे हैं बल्कि हम ऐसे अभावग्रस्त बच्चों के भी स्वर्णिम भविष्य की कामना ईश्वर से करते हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश संयोजक विमलेश सक्सेना ने कहा कि हर व्यक्ति को ऐसे समाज हित के कार्यों में जुड़ना चाहिए पूर्व जनपद सीईओ हरिनारायण शर्मा ने कहा कि मनोज कौशल जैसे व्यक्ति के जन्मदिन पर पौधा रोपकर का हम पर्यावरण की भी चिंता ऐसे ही करते रहें। कार्यक्रम के दौरान मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश संयोजक विमलेश सक्सेना पूर्व जनपद सीईओ हरिनारायण शर्मा डॉ हेमंत विश्वास सत्यम ताम्रकार आदि मौजूद रहे।

न्यूज सोर्स- मनोज पांडे सचिव मुक्ति धाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811