Let’s travel together.

मध्य प्रदेश में अबकी बार भाजपा नहीं जीत पाएगी 50 सीटें भी नही जीतेगी-फूलसिंह बरैया

0 161

अगर इससे ज्यादा सीटें जीत जाए तो मेरा मुंह राजभवन के सामने मैं खुद काला करूंगा- फूल सिंह बरैया

– कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया का दावा

– शिवपुरी जिले की नरवर नगर परिषद के लिए हो रहे चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रचार में आए फूल सिंह बरैया ने कहीं यह बात

शिवपुरीसे रंजीत गुप्ता

कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया ने दावा किया है कि अगले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी, यदि 50 से ज्यादा सीटें मिल जाए तो वह खुद भोपाल में राजभवन के सामने अपना मुंह काला कर लेंगे। उन्होंने कहा कि यह बात लिख कर के भाजपा नेताओं के अलावा अन्य लोगों को दे दी है।
कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने यह बात शिवपुरी में बुधवार को नरवर नगर परिषद के लिए हो रहे चुनाव प्रचार के दौरान कही। फूल सिंह बरैया ने यहां पर नरवर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 में कांग्रेस का प्रचार करते हुए एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। 50 सीटों से ज्यादा पर भाजपा क्रॉस कर जाए तो वह राजभवन भोपाल के सामने अपना मुंह से हम अपने हाथों से काला करेंगे। फूल सिंह बरैया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपना मनोबल न गिराए। कांग्रेस कार्यकर्ता अपना मनोबल ऊंचा रखें और भाजपा को उखाड़ने के लिए काम करें।

मुसलमान, एससी, एसटी का वोट कांग्रेस को मिल जाए तो भाजपा जमानत नहीं बचा पाएगी-

नरवर में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने कहा कि मुसलमान, एससी, एसटी का वोट यदि कांग्रेस को मिल जाए तो एक तरफा कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी। पिछली बार जब कांग्रेस ने अपनी सरकार प्रदेश में बनाई थी तो कांग्रेस को 1 करोड़ 30 लाख वोट मिले थे जबकि मनोबल कमजोर होने के कारण मुसलमान, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के लोगों का काफी कम वोट मिला। अगर इनका वोट जो प्रदेश में 2 करोड़ 36 लाख है। यह सभी कांग्रेस को मिल जाए तो भाजपा अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएगी।

नरवर में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ा –

शिवपुरी जिले की नरवर नगर परिषद के लिए हो रहे चुनाव के दौरान यहां चुनाव प्रचार जोरों पर है। 6 मार्च पर जहां पर वोट डाले जाएंगे। भाजपा व कांग्रेस ने यहां पर अपनी पूरी ताकत लगा दी है यहां पर अप्रत्यक्ष प्रणाली से लग परिषद का चुनाव हो रहा है। जिसमें 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए विभिन्न उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। 15 वार्डों से पार्षद चुनने के बाद अध्यक्ष के लिए अप्रत्यक्ष तौर पर चुनाव होगा। जीते गए पार्षदों द्वारा वोट डालकर अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |     असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरूद्ध विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान- 17 पर कार्यवाही     |     एफसीआई गोदाम से धान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811