शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
हाट बाजार बकरों के नाम पर रहा। सैकड़ों की संख्या में बिकने के लिए पहुंचे बकरों में बड़े और खूबसूरत बकरों की बोली ऊंचे दाम पर 90 हजार तक लगाई गई जबकि मंझोले एवं छोटे बकरों की कीमत भी तेज रही। लेकिन फिर भी खरीदों ने जमकर खरीदी की क्योंकि आज
ईद-उल -अजहा के त्यौहार का ये आखरी हाट बाजार था जिसमें बकरा ईद के मद्देनजर भारी संख्या में ओर ऊंचे -ऊंचे दामों पर उनकी बोली लगी जिसकी सबसे ज्यादा बोली रही वो खरीदकर ले गया।
सबसे मंहगा बकरा हैदर रहा जो 90 हजार में बिका इसके अतिरिक्त शेर खान 70 हजार , राजा 55 हजार , सुल्तान 35 हजार में गया तो वही मंझले बकरे 20 से 30 हजार ओर छोटे बकरे 15 से 20 हजार तक की कीमत में बिके।
इस बार बकरों की आसमान छूती कीमतों ने मुस्लिम धर्मालंबियों की ईद खट्टी कर दी है। कई ग्राहक तो कीमत सुनकर वापिस उल्टे पांव लौट लिए तो कई घण्टों मोलभाव करते देखे गए ओर कई तो भैंस के पाड़ा में हिस्सा लेने का मन बनाकर खाली हाथ लौट गए।इस बार ईद की खुशियों को मंहगाई का ग्रहण लग गया है।