देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल
भोपाल पुलिस कमिश्नरेट और जन साहस संस्था के समन्वय से 2 मई को पुलिस ऑफिसर्स मेस मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उदेश्य महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रही हिंसा की रोकथाम को लेकर जागरुकता और समझ बढ़ाना था। कार्यशाला मे पोक्सो एक्ट पर चाइल्ड लाइन से अर्चना सहाय, जन साहस संस्था से स्मृति ने विस्तृत जानकारी दी। पोक्सो एक्ट के तहत किस प्रकार से कार्यवाही करनी चाहिए तथा पोक्सो एक्ट की नियमावली पर प्रकाश डाला गया। राहत राशि और पुनर्वास पर यूनिसेफ कंसुल्टेंट अमरजीत सिंह ने विस्तारपूर्वक व्याख्याण दिया।
मानसिक स्वास्थ्य और मानो सामाजिक सहायता पर लक्ष्मीनारायण अनंदम क्लब से मोहन ने और जन साहस संस्था से अंजली और प्रादण्या ने बात की ।मानसिक स्वास्थ्य सहायता अधिनियम 2017 पर जन साहस से पूर्णिमा ने प्रकाश डाला।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि डी सी पी हेडक्वाटर विनीत कपूर तथा जनसाहस डायरेक्टर राजपाल रहे, जिन्होने संबोधन में महिला व बाल संरक्षण पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला मे एडिशनल डीसीपी ऋचा चौबे व अन्य अधिकारी एव्ं ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क एव्ं बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यशाला का संचालन अमु विंजुदा द्वारा किया गया एवं जन साहस भोपाल टीम से जिला समन्वयक शालिनी और अन्य टीम की उपस्थिति रही। प्रतिभागी सदस्य महिला ऊर्जा डेस्क प्रभारी, बाल कल्याण अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर, सामाजिक संस्थाओं कुल 120 सदस्यो की भागीदारी रही।