25 वर्ष पूर्ण होने पर नन्हें-मुन्हे बच्चों के रंगारंग प्रस्तुति के साथ पुलिस पब्लिक स्कूल में सिल्वर जुबली मनाई गई
देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल
पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाईन नेहरु नगर में पुलिस पब्लिक स्कूल विगत 25 वर्षों से संचालित किया जा रहा है। इस पब्लिक स्कूल में पुलिस परिवार के बच्चों को व आसपास की बस्तियों मे रहने वाले बच्चों को कम फीस मे उच्च कोटि का शिक्षण दिया जाने की व्यवस्था की गई हैं। पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस वेल्फेयर की एक इकाई है और इसमे बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। इसके

साथ साथ पुलिस ने यह कार्य आसपास की बस्तियों के ऐसे बच्चों को भी जोड़ा है, जिनके माता पिता इच्छुक है कि पुलिस पब्लिक स्कूल में उनके बच्चो को पढायें। स्कूल की सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के रुप मे 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे स्कूल के बच्चों ने एक रंगारंग कार्यक्रम दिया, जिसमें करीब 200 बच्चों ने कार्यक्रमो मे भाग लिया व लगभग 20 प्रस्तुतियां दी गई।

कार्यक्रम मे अंत मे डीसीपी हेडक्वार्टर विनीत कपूर द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया गया तथा स्कूल के सफल संचालन एवं नवाचारों को साबित करने मे आरआई दीपक पाटिल की विशेष रूप से प्रशंसा की। कार्यक्रम मे एसीपी स्वाती मुराव भी उपस्थित रही।