Let’s travel together.

आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त

0 7

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

विगत दिवस भारी बादलों की गडगड़ाहट बिजली की गडगड़ाहट ने नगर की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त कर दी जिससे दफ्तरों के कम्प्यूटरों ने काम करना बंद कर दिया तथा आधार अपडेट का सिलसिला भी पूरी तरह थम गया जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।

जानकारी के अनुसार विगत तीन दिन पूर्व नगर में शाम होते ही आसमान में उमडते घुमडते काले बादलों के साथ ही तेज आंधी एवं बादलों की तेज गडगड़ाहट के बीच तेज आकाशीय बिजली के तेज चमक एवं गडगड़ाहट से नगर थर्रा गया है तथा लोगों मे बिजली गिरने की आशंका बढ गई थी इस आकाशीय बिजली ने जनपद पंचायत कार्यालय पर लगी छत्रि को अपनी चपेट में ले लिया ।बताया जाता हैं कि तेज आकाशीय बिजली की चपेट में जनपद पंचायत कार्यालय की छत्रि आ गई हालांकि कार्यालय में किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई बल्कि कार्यालीन कम्प्यूटरों पर इसका प्रभाव पडने से उनमे खराबी अवश्य आ गई जिससे कार्यालय के नेटवर्किंग कार्य बाधित हो गए इतना ही नहीं इस परिसर में ही लोकसेवा गारंटी केंद्र भी अछूता नहीं रह सका यहां के कम्प्यूटर भी पूरी तरह प्रभावित हो गए तथा आधार कार्ड अपडेट करने का सिलसिला थम गया कम्प्यूटर बिगड़ने से आसपास सहित दूर दराज क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई ।तथा इस केंद्र का संचालन करनेवाले लोगों को केंद्र पर ताला डालने मजबूर होना पडा इस व्यवस्था के छिन्न भिन्न होने से दूर दराज से आने वाले ग्रामीण परेशान होते दिखाई दिये जिससे ग्रामीण अपनी दैनिक मजदूरी से तो वंचित हो ही गए बल्कि उनके ऊपर आने जाने का आर्थिक बोझ तथा समय नष्ट होने की समस्या भी खडी हो गई बताया जाता है अधिकांश नगर की नेटवर्किंग व्यवस्था को बिजली की तेज चमक एवं उसके प्रभाव ने चौपट कर रख दिया है यही हाल जनपद पंचायत कार्यालय के कमप्यूटरो का भी बताया जाता है जिससे कम्प्यूटर आपरेटर व्यवस्था सुचारु होने के इंतजार में यहां वहां भटकते दिखाई दिये हालांकि कार्यालय के कुछ कम्प्यूटर की व्यवस्था जुटाई गई जिससे कुछ कुछ कार्य पूरे किये जा सके ।आकाशीय बिजली की इस अव्यवस्था से जिम्मेदार पूरी तरह अनजान बने रहे तथा लोग चक्कर लगाते रहे ।हालांकि उस दिन आकाशीय बिजली गिरने की लोगों को आशंका बनी हुई थी तब इस बिजली की तेज चमक एवं तेज ध्वनि से लोग अपने घरों में बैठने मजबूर हुए बताया जाता है तभी से आकाशीय बिजली के कारण कार्यालय कार्य प्रभावित हो गए तथा आधार केंद्र पर होने वाले कार्य भी पूरी तरह ठप्प होकर रह गए अनेक दूर दराज क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणों ने बताया कि अपने आधार कार्ड अपडेट के लिए लगातार तीन दिन से चक्कर काट रहे है परन्तु ताला लगा दिखाई देता है जिससे कार्य तो नहीं हो पा रहे बल्कि कोई ठोस उत्तर भी नहीं मिल पा रहा है कि आखिर कब यह व्यवस्था सुचारू हो सकेगी जनपद पंचायत कार्यालय का भी लगभग अधिकांश कार्य प्रभावित हो रहा है ऐसा भी नहीं है कि इस आकाशीय बिजली से अन्य कार्यालीन कार्य प्रभावित न हुए हो जबकि अब सभी सरकारी कार्य डिजिटल होने के कारण कम्पयुटीकरण हो चुके है तब ऐसे में सवाल उठ रहे है कि आकाशीय बिजली से बचाव के लिए जिम्मेदार कदम उठाने में पीछे क्यों हो रहे है जबकि बारिश के दौरान बिजली जैसी चमक बादलों की तेज गडगड़ाहट एवं आंधी तूफान जैसी व्यवस्था खडी होती रहेंगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811