गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
भारत स्काउट गाइड जिला संघ गुना के वार्षिक कार्यक्रम एवं राज्य मुख्यालय के निर्देश पर अध्यक्ष फ्रैंक नोबेल कलेक्टर एवं भारत स्काउट गाइड, जिला मुख्य आलोक जैन जिला कमिश्नर श्री चंद्रशेखर सिसोदिया के मार्गदर्शन जिला संघ गुना पर जल सेवा कार्य एवं अभिरुचि केंद्र का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर राजेश गोयल सहायक संचालक एवं जिला सचिव प्रताप नारायण मिश्रा एवं संघ के पदाधिकारी ने किया। जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट डी ओ सी ने बताया कि आज जिला संघ कार्यालय पर जल सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। शीघ्र ही रेल्वे स्टेशन पर भी स्काउट गाइड जल सेवा प्रारंभ करेंगे।साथ ही वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार
अभिरुचि केंद्र भी प्रारंभ किया है जिसमें बच्चों को क्राफ्ट कला, कबाड़ से जुगाड़, टेलरिंग, हस्तकला, संगीत,अभिनय, मेंहदी ब्यूटीशियन आदि का प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा कार्यक्रम 10 जून तक संचालित रहेंगे इस अवसर पर आजीवन सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद रघुवंशी,दिनेश शर्मा, श्रीमती राखी नामदेव डी ओ सी गाइड, सुरेन्द्र शर्मा,सुनील रघुवंशी, रामकृष्ण रघुवंशी,आशा गोंदिया , स्काउट गाइड रोवर रेंजर उपस्थित रहे।