Let’s travel together.

आकाशीय बिजली गिरने से कई जगह हुआ नुकसान बिजली करंट की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस मरी , 4 घायल हुई

0 238

शरद  शर्मा बेगमगंज रायसेन 

मंगलवार की शाम तेज गरज चमक के साथ हुई वर्षा ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया था। मंगलवार शाम  अचानक आकाशीय बिजली कहीं पास में गिरने से बिजली की चपेट में आए खालिद खान के आंगन में लगे एक बेरी के पेड़ की 3 डालियां टूटकर गिर गई थी।

वहीं आज बुधवार दोहपर एक बजे दोपहर में गरजचमक के साथ हुई मूसलाधार वर्षा के साथ दो बार बिजली तड़की ओर वन विभाग ऑफिस के कंप्यूटर कक्ष में रखें कंप्यूटर की सामग्री नष्ट हो गई ओर लोहा मिल के पीछे रामसेवक घोषी एवं उनके अनुज -विजय घोषी के खेत में उनकी 5 दुधारू भैंसे उनका नोकर प्रेमसिंह गुड्डा वहीं खेत पर चरा रहा था।
आकाशीय बिजली तड़कने से सुमेर से किसानों के खेतों तक आई बिजली लाइन के तार टूटकर पांचों भैंसों के ऊपर गिरने से करंट की चपेट में आने से एक भैंस मौके पर ही मर गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल होने से उनका पशु चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया लेकिन उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। गनीमत रही कि चरवाहा घटना स्थल से दूर था अन्यथा अनहोनी हो सकती थी।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली करने से पक्का फाटक गणेश मंदिर के सामने रहने वाले खालिद खान के आंगन में बेरी के पेड़ पर बिजली गिरने के प्रभाव से पेड़ की तीन-चार डालियां गिर गई लेकिन गनीमत रही के उस समय घर का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था।
इसके अतिरिक्त आज वन विभाग कार्यालय में आज तड़की बिजली से कंप्यूटर कक्ष में रखा एक कंप्यूटर, मॉनिटर , प्रिंटर एवं फोटोकॉपी मशीन सहित सभी सामग्री बिजली की चपेट में आने से खराब हो गई । अनुमानित 65 हजार का नुकसान होना बताया गया है ।घटना के समय रेंजर अरविंद अहिरवार एवं थानाप्रभारी राजीव उइके भी अपने ऑफिस में बैठे हुए थे।
तहसील कार्यालय ओर अन्य शासकीय कार्योलयों एवं दो निजी ऑनलाइन कम्प्यूटर संचालकों के कम्प्यूटर सिस्टम को भी नुकसान हुआ है।
दो बार बहुत तेज आवाज के साथ बिजली कड़कने के बाद भोपाल रोड़ पर गैरतगंज से आने वाली 33 केबी की विद्युत लाइन पर आकाशीय बिजली गिरने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। जो बहुत देर बाद चालू हो सकी। बिजली गिरने के कारण चुरक्का ईश्वर नगर में भी मोहनलाल नामक व्यक्ति की टीवी खराब हो गई और कई लोगों के विद्युत उपकरण खराब होने की शिकायत मिली है।

तहसीलदार प्रमोद उइके ने बताई कि सभी पटवारी एवं चौकीदारों को जानकारी लेने के लिए उनके क्षेत्र में भेजा गया है।
बिजली करंट के कारण भैंस के मरने ओर घायल होने पर राजस्व विभाग के आरबीसी के मुआवजा दिया नही जाएगा। बिजली विभाग को क्लेम करना चाहिए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811