Let’s travel together.

महिला आरक्षक ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप आरोप

0 43

तारकेश्वर शर्मा भोपाल

राजधानी भोपाल से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला आरक्षक ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, दोनों की मुलाकात साल 2018 में ट्यूशन के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और लंबे समय तक भरोसे में रखा।

महिला का कहना है कि करीब आठ वर्षों तक आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसका शोषण किया, लेकिन जब शादी की बात आई तो उसने साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद पीड़िता ने मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811