-पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम छोला निवासी विवेक लोधी (पिता प्रमोद लोधी) के भारतीय सेना में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटने पर ग्राम छोला और सेमरा के ग्रामीणों ने विवेक का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
ग्राम सेमरा में सरपंच परसोत्तम लोधी ने विवेक को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि विवेक की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी मेहनत और लगन से यह साबित हुआ है कि ग्रामीण अंचल के युवा भी देश सेवा का सपना साकार कर सकते हैं।
विवेक के सेना में चयन की खबर मिलते ही दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, टपरिया, नरखेड़ा, जमुनिया सहित आसपास के कई गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
इस अवसर पर भानु लोधी, महेंद्र लोधी, शानू खान, मुकेश लोधी, विजय लोधी, राहुल लोधी, भूपेन लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और विवेक को बधाई देते हुए उनके सफल सैन्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों का कहना है कि विवेक की उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं में भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का उत्साह बढ़ेगा।