Let’s travel together.

हिण्डोरिया पुलिस के द्वारा चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

0 856

आरोपी सहित 29 लाख की सामग्री जप्त

धीरज जॉनसन

दमोह। जिले में चोरी की घटना पर रोक लगाने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा
लगातार निर्देशित किया जा रहा है।हिंडोरिया में भी पुलिस अधीक्षक, अति.पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी पथरिया के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक संधीर चौधरी द्वारा थाना क्षेत्र में चोरो के गिरोह को अलग-अलग मामलों में विगत 6 एवं 7 जनवरी को गिफ्तार कर चोरी गई मशरूका जप्त की गई।
थाना के इस्तागासा क. 01/22 धारा 41(1-4) जा.फौ. व धारा 379 ता.हि एवं अपराध क. 08/22 धारा 379 ता.हि. में चोरी गई संपत्ति की जप्ती की गई एवं गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायाल के समक्ष पेश किया गया।
जिसमें परम पिता मुन्ना लाल अठ्या (30) हिण्डोरिया, गुटारू उर्फ गोविंद सींग पिता स्व० रूपसींग लोधी (45) हिण्डोरिया,बिज्जू उर्फ ब्रजेश पिता भागचंद साहू (29) हिण्डोरिया, बब्लू उर्फ प्रेमसींग पिता मूरत सींग (44) हिण्डोरिया, सच्चू उर्फ सचेन्द्र पिता मलखनसींग लोधी (29) हिण्डोरिया को गिरफ्तार कर 2 नग कल्टीवेटर,2 नग ट्रेक्टर,1 मोटर साइकिल वाहन जप्त की गई जिनकी कुल कीमत 14 लाख रूपये रही। एवंअपराध क. 08/22 धारा 379ताहि में परम पिता मुन्ना लाल अठ्या (30) हिण्डोरिया,
राहुल पिता बब्लू उर्फ प्रेमसींग लोधी उम्र (25) हिण्डोरया,दुरग पिता मूरत सींग लोधी (45) हिण्डोरिया, धनसींग पिता स्व० गंगूसींग लोधी उम्र (70) वर्ष निवासी ग्राम रोंसरा हटा से 2 नग ट्रेक्टर,2 नग ट्राली,1 नग मोटर साइकिल वाहन जप्त किये गए जिनकी कुल कीमत 15 लाख रूपये तक आंकी गई
गिरोह का पर्दाफ़ाश करने वाले पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी प्रभारी संधीर चौधरी, का०वा० प्र०अ 77 जितेन्द्र यादव, का.या. प्र.आर.128 प्रदीप जोशी, आर.648 बाबू सींग, आर. 833 महेन्द्र, आर.158 अभिषेक चौबे, आर.524 गब्बर, एन.आर. एस.खैमचंद चौरसिया को सराहनीय कार्य पर पुरुस्कृत भी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811