Let’s travel together.

दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई तीन घायल

0 198

File Photo

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय दीवानगंज के समीप की घटना

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय दीवानगंज के पास आगे चल रही मोटरसाइकिल को पीछे से आई तेज रफ्तार पल्सर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कुलहड़िया निवासी मंटू शर्मा, सहित गगन पाल और एक अन्य सहित तीन व्यक्ति घायल हो गया। मंटू शर्मा दीवानगंज से अपने घर कुलहड़िया वापस लौट रहा था तभी भोपाल की तरफ से आई तेज रफ्तार पल्सर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गाड़ी सवार व्यक्ति रोड पर गिर कर घायल हो गए। घटनास्थल पर दीवानगंज पुलिस पहुंची। घायल मंटू शर्मा और गगन पाल को एंबुलेंस से सांची भेजा गया जहां पर गगन पाल का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर होने पर विदिशा रेफर कर दिया गया। दीवानगंज पुलिस ने दोनों गाड़ियों को चौकी में रखवा लिया गया है पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811