Let’s travel together.

खेल प्रशिक्षक खेल शिक्षक भर्ती सहित 5 सूत्रीय मांगो को लेकर निकले पैदल यात्रा पर

0 415

– विदिशा से पैदल चलकर पहुंचेंगे भोपाल सीएम हाउस
-मांगे नही मानी तो देंगे सीएम हाउस पर धरना
-4 जिलों सागर, विदिशा, हरदा, मंदसौर के खेल शिक्षक हैं पैदल यात्रा में शामिल

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
खेल शिक्षक भर्ती की मांग के लिए बीपीएड संघ लगातार आवाज उठा रहा है। अपनी 5 सूत्रीय मांग को लेकर अब कई जिलों के खेल प्रशिक्षक भोपाल की पदयात्रा पर चल पड़े हैं। खेल प्रशिक्षकों का यह प्रतिनिधि मंडल भोपाल पहुंचकर अपनी समस्याओं और मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपेगा। भीषण गर्मी में इन खेल प्रशिक्षकों ने अपनी पदयात्रा शनिवार को विदिशा से शुरू की जो रविवार को सुबह रायसेन के सलामतपुर पहुंची। इस पदयात्रा में 4 जिलों जिनमें सागर, हरदा, विदिशा और मंदसौर सहित विभिन्न शहरों के डिग्री धारी खेल प्रशिक्षक शामिल हुए हैं।

ये लोग 16 मई को सीएम आवास भोपाल पहुंचकर अपना ज्ञापन सौंपेंगे। अगर इनकी मांगे नही मानी गईं तो ये लोग सीएम हाउस पर धरना देंगे। पैदल यात्रा का नेतृत्व कर रहे पंकज भार्गव बेरोजगार डिग्री धारी खेल शिक्षक ने बताया कि बीपीएड संघ मध्यप्रदेश के नेतृत्व में ये पैदल यात्रा निकाली जा रही है। हमारी मांगे हैं कि शासकीय स्कूलों में जो खेल शिक्षक की भर्ती विगत 14 वर्षों से नही निकाली गई है। वो निकाली जाएं और खेल शिक्षक को अतिथि के रूप में रखा जाए। वहीं पांच दिन का प्रशिक्षण देकर अन्य विषयों के शिक्षक व चपरासियों को खेल शिक्षक का प्रभार सौंपा जा रहा है वो ततकाल बंद किया जाए। नही तो इससे खेल की बर्बादी ही होगी। हमारी पैदल यात्रा में 4 जिलों के खेल प्रशिक्षक शामिल हैं। 14 मई को विदिशा से यात्रा प्रारंभ की थी। 16 मई को भोपाल सीएम हाउस पहुंचकर ज्ञापन दिया जाएगा। अगर हमारी मांगे नही मानी जाती हैं तो सीएम हाउस पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     अमित शाह ने म.प्र. में ई-समन प्रणाली की सराहना की-अरुण पटेल     |     भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बनाए जाएंगे भवन     |     देवनगर में स्वामित्व अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन     |     बालभारती में विदाई समारोह का आयोजन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त ट्राईसाइकिल प्रदान की     |     विधायक अनुज शर्मा ने किया 72 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण     |     अनुभूति कैंप में पहुंचे 128 बच्चे, वन्यजीवों की जानकारी ली: गौरा टेकरी में वन विभाग ने किया कार्यक्रम     |     रायसेन में वन भूमि पर बोरिंग रोकने का एक डिप्टी रेंजर और वनरक्षक पर हमला,महिलाओं ने घेरकर मारा वनरक्षक के सिर में लगी चोट     |     भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया संविधान गौरव दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811