Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में 94 फ़ीसदी हुआ टीकाकरण

0 558

 

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में इस समय 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाने के दौरान यहां 94 फीसदी टीकाकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है।

केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी शिवपुरी के प्राचार्य संजय कुमार शर्मा के प्रयास से विद्यार्थियों में टीकाकरण के प्रति अति उत्साह दिखा तथा 15 से 18 आयु वर्ग में कुल 243 विद्यार्थियों में से 228 विद्यार्थियों ने कोविड-19 का पहला डोज लिया।
विद्यालय प्राचार्य श्री शर्मा की उपस्थिति में टीकाकारण जिला चिकित्सालय की नर्स आरती कबीर पंथ एवं सत्यापन श्री अवधेश दीक्षित ने किया।टीकाकरण अभियान का समन्वयन एमएम मिश्र ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811