Let’s travel together.

गौहरगंज पुलिस की सह्रदयता, मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को दिये भोजन कपड़े

0 641

गौहरगंज पुलिस की सह्रदयता, मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को दिये भोजन कपड़े,बिहार में सम्पर्क कर परिजनों के हवाले किया

रायसेन। जिले की गौहरगंज पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। गौहरगंज थाना प्रभारी आर के चोधरी ने सह्रदयता दिखाते हुए 6 जनवरी को थाना गोहरगंज कस्बा में मानसिक रूप से कमजोर एक व्यक्ति शंकर यादव ,पिता -लाल बाबू यादव,जिला -छपरा, राज्य -बिहार का बदहवास हालत में मिलने पर उक्त व्यक्ति को थाने लाये एवं इस कड़कड़ाती ठंड में बहुत ही गंदगी की हालत में तथा भूखा प्यासा होने पर सबसे पहले उसे स्नान करवाए गए तथा पेंट शर्ट व गर्म कपड़े कंबल आदि की व्यवस्था की जा कर थाना परिसर में रुकने की व्यवस्था की और खाना खिलाया गया ।

श्री आर के चौधरी ने उलट व्यक्ति के परिजनों को सूचना दी। जिन्होंने तत्काल ही अपने भाई को लेने हेतु थाना गोहरगंज रायसेन आने का बताया जो कि 7 जनवरी की रात्रि में 3:30 बजे बिहार छपरा से परिजनों के थाना उपस्थित आने पर पुलिस स्टाफ द्वारा सकुशल हालत में शंकर के मौसेरा भाई कमलेश यादव पिता बैजनाथ यादव को सुपुर्द किया गया। छपरा बिहार से आए कमलेश यादव द्वारा इन विषम परिस्थितियों में उसके भाई शंकर की मदद तथा इस ठंड में पुलिस द्वारा प्राप्त मानवीय सहायता का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया तथा अपने भाई के साथ पुलिस थाना गोहरगंज से रात्रि में ही बिहार छपरा के लिए रवाना हुआ।थाना गोहरगंज के थाना प्रभारी गोहरगंज आर के चौधरी तथा आरक्षक नितेश व निगम की इस सह्रदयता की नागरिकों ने प्रशंसा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811