Let’s travel together.

मध्य प्रदेश में कोरोना के 57 नए मरीज मिले इस वर्ष के सर्वाधिक

121

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि संक्रमण दर यानी जांचे गए सैंपलों में पाजिटिव का प्रतिशत 10 से ऊपर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 564 सैंपल की जांच में 57 मरीज मिले हैं।

एक दिन में कोरोना मरीजों की सर्वाधिक संख्या

यह इस वर्ष एक दिन में कोरोना मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इसके पहले पिछले सप्ताह 53 मरीज मिले थे। हालांकि, लगभग 10 दिन से रोगियों की संख्या 40 से ऊपर है। 20 दिन पहले जांच कराने वालों की संख्या दो हजार से ऊपर तक पहुंच गई थी। इसके बाद से जांच कराने वाले कम हुए हैं, लेकिन मरीज बढ़ रहे हैं।

सर्वाधिक 112 सक्रिय मरीज भोपाल में

प्रदेश में सक्रिय रोगियों की संख्या भी 322 हो गई। इनमें सर्वाधिक 112 सक्रिय मरीज भोपाल में हैं। इसके बाद 66 इंदौर और 41 जबलपुर में हैं। सक्रिय रोगियों में सिर्फ आठ को ही अस्पतालों में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है। इनमें एक को आक्सीजन देना पड़ रहा है। बाकी होम आइसोलेशन में है। पिछले वर्ष सितंबर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 से ऊपर पहुंची थी, लेकिन उस दौरान प्रतिदिन पांच हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच की जा रही थी।

सोमवार को कहां कितने रोगी मिले

इंदौर 17

भोपाल 13

ग्वालियर 10

जबलपुर 6

राजगढ़ 6

सीहोर 5

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |     बारिश थमी, फिर भी नहीं भरे हाईवे-18 के गड्ढे, एक सप्ताह में 3 बड़े हादसे     |     दीवानगंज अस्पताल में 16 माह से नहीं हुआ एक भी पोस्टमार्टम     |     पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811