सुभाष कुमार श्रीवास्तव सचिवएवं प्रदीप जोशी कोषाध्यक्ष बनें
उज्जैन।सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ के प्रांतीय पदाधिकारियों प्रेमनारायण तिवारी प्रांताध्यक्ष, सुरेश चंद्र बादल प्रांतीय महामंत्री एवं अशोक शर्मा प्रांतीय कोषाध्यक्ष ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है, कि जिला शाखा उज्जैन के पूर्व पदाधिकारियों की लिखित अनुशंसा के अनुरूप जिला सम्मेलन एवं निर्वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला सम्मेलन के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय महामंत्री कुलदीप गुर्जर , उज्जैन विभाग प्रमुख सतीश शर्मा ,मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला उज्जैन के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव की उपस्थिति में सम्मेलन प्रारंभ हुआ।समस्त मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की।अतिथियों का सांगठनिक सम्मान पट्टिका अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।
कुलदीप गुर्जर ने अपने उदबोधन में सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ को भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध एकमात्र अनुषांगिक संगठन बताया ।सभी से मिल जुलकर संगठन विस्तार करने का आग्रह किया गया । आगामी 26 अक्टूबर को बीएमएस के मार्गदर्शन में सभी अनुषांगिक संगठनों की मांगों के संबंध में भोपाल में धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जाएगा, जिसमें सभी संगठनों को बढ़-चढ़कर भाग लेना है।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में प्रदेश महामंत्री (निर्वाचन अधिकारी) द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई तो सुंदर लाल सोनी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया व अन्य बिदुओं पर आपत्ति की गई जिसका प्रांतीय महामंत्री सुरेश चंद्र बादल द्वारा बिंदु वार जबाब सदन के समक्ष रखा गया जिस पर सदन द्वारा सहमति व्यक्त कर निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने का आग्रह किया गया l l तब प्रांतीय महामंत्री ( निर्वाचन अधिकारी ) द्वारा उपस्थित सदस्यों से आगामी 10 मिनट में जिलाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के नाम के पैनल के माध्यम से नाम प्रस्तुत करने की घोषणा की गई । समयावधि में कुल 08 पैनल प्रस्तुत हुए। लिखित पेनलों की जाँच करने पर तीन पेनल में सदस्यता क्रमांक का उल्लेख न होने से विचार नहीं किया तथा शेष 05 पेनल में समान नाम होने से विचार विमर्श पश्चात सुंदर लाल सोनी निवृतमान अध्यक्ष को उज्जैन जिला का मार्गदर्शक घोषित किया तथा अध्यक्ष पद पर राजकुमार जोशी, सचिव पद पर सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप जोशी के निर्वाचन की घोषणा की गई।
उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा करतल ध्वनि से उक्त घोषित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।संचालन शमशेर सिंह तोमर एवं आभार प्रदर्शन वंदना निमोणकर द्वारा किया गया।
पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर पदाधिकारियों के निर्वाचित होने पर चन्द्रकांत फटाले, ओमप्रकाश यादव, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, रामसिंह बनिहार, सदाशिव वर्मा, घनश्याम जोशी, नागुलाल शर्मा, मिनाक्षी जोशी, विमला जैन, आनंदी मौर्य, विजया अवस्थी, शशि मेहरा, छाया मालवीय, रमेशचंद्र त्रिपाठी, ओमप्रकाश खंडेलवाल, किशोर कुमार दीक्षित,उदय कुमार अग्निहोत्री (तहसील सह संयोजक बड़नगर), प्रेमकुमार खींची (तहसील संयोजक बड़नगर), मांगीलाल यादव (तहसील संयोजक तराना), दशरथ सिंह चुण्डावत (तहसील संयोजक उज्जैन नगर), बालाराम सोलंकी (तहसील संयोजक घटिया), वर्धमान जैन (तहसील संयोजक महिदपुर) अनुपमा दौलताबादकर, राजीव कुमार पंड्या, नारायण सिंह यदुवंशी, बंसीलाल सेठीया, राणा प्रताप सिंह तोमर, कैलाश पाठक, नरेंद्रसिंह ठाकुर, परशुराम सिरोलिया,रामेन्द्र शर्मा, रमेशचंद्र जैन, दिनेश जोशी, हेमचंद शर्मा, हरिसिंह चौहान, मंजुला ढवले, तारा काले, छोटेलाल कुशवाह, अशोक मंडलोई, अशोक सोनी, रमेशचंद्र बागेरिया, देवीदास आदि ने हर्ष व्यक्त किया है