Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल गुरुवार 14 दिसंबर 2023

0 79

 मेष राशि –लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा कर पाने से प्रसन्न रहेंगे। कारोबारी जातकों को आज कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी डील में आपको आज आज बड़ी सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी में बदलाव का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज शाम के समय आपको संतान पक्ष से कोई उत्साहवर्धक खबर सुनने को मिल सकती है।

​वृषभ राशि –सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनका प्रभाव और महत्व बढेगा। आज आपको कुछ ऐसे अवसर मिलेंगे जिससे आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आज आपको सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आज आप दिन का कुछ समय आध्यात्मिक कार्यों में भी बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक सुख शांति मिलेगी। लव लाइफ में किसी बात से पार्टनर का मूड खराब हो सकता है, इसलिए आज लव लाइफ में बहुत ही संभलकर चलना होगा।

​मिथुन राशि -ऐसी सूचना मिल सकती है जिससे आपका मूड खराब होगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि इसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में कुछ शिकायतें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके कारण आप अपने साथी से नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थी आज खुश रहेंगे, इनको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

​कर्क राशि – पूर्व में किए गए कार्य का लाभ मिलेगा। आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी विवादित विषय का हल निकलने से भी आज आप आनंदित होंगे। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका खर्चीला रहेगा वाहन पर भी आपका आकस्मिक खर्च हो सकता है। बच्चों की खुशी के लिए आज आप कुछ प्लान कर सकते हैं। चाचा ताऊ से मेलजोल बनाकर रखें इनसे आपको लाभ और खुशी मिल सकती है।

सिंह राशि-स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज अटक सकता है। अगर आज आपको कोई छोटी-मोटी समस्या आती है तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें। यदि आज आप वाहन चलाते समय लापरवाही बरतेंगे तो दुर्घटना की भी आशंका रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को अपने बिजनेस में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे उन्हें परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर आपने कोई बिजनेस करने का मन बनाया है तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा।

​कन्या राशि-कुछ समय अपनी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपके कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं। सितारे बताते हैं कि आज आप कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान होंगे। मन में उलटे सीधे विचार आकर आपको विचलित कर सकते हैं। सलाह है कि जो भी काम करें उसमें गंभीरता बनाए रखें और एक बार में एक ही काम को करें। आज आप शाम का समय अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर चर्चा करने में बिताएंगे। परिवार में किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब होने से आपको परेशानी हो सकती है।

​तुला राशि-पारिवारिक जीवन में आपके स्नेह और सद्भाव बना रहेगा। आपके माता-पिता में से किसी को कोई शारीरिक समस्या है तो आज उससे राहत मिलती नजर आ रही है। धन संपत्ति से जुड़ा कोई मामला विचाराधीन है या इस पर कोई विवाद चल रहा है तो आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। मायके की ओर से इस राशि की महिलाओं को अच्छी खबर मिल सकती है। आज शाम को आप परिवार के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

​वृश्चिक राशि –प्रभाव और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने काम का तरीका बदलकर आज कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय का स्थान बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप अपने बच्चे के लिए कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में भौतिक सुख साधनों की वृद्धि होगी। फैमिली में भाई बहनों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग बढेगा। आज यात्रा से संबंधित भी प्लानिंग हो सकती है।

​धनु राशि -धन लाभ मिलेगा, बिजनस में तरक्की के अवसर पाएंगे। कर्ज मुक्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको इसमें सफलता मिलेगी। अगर आपने हाल ही में किसी बैंक या संस्था से कर्ज लिया है तो आज आप उसे चुकाने में काफी हद तक सफल रहेंगे। इससे आपके सिर का बोझ थोड़ा कम हो जाएगा। संतान को रोजगार मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर पर किसी मेहमान अथवा मित्र के आगमन से आपको खुशी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा संबंधी प्लानिंग हो सकती है।

​मकर राशि – समझदारी और कूटनीति से आज विपरीत स्थिति को भी अनुकूल बना सकते हैं। अगर आप कोई नया कारोबार या व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगाो। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास सफल रहेगा। अगर आपके पारिवारिक जीवन में कोई तनाव चल रहा था तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। अपने परिवार के किसी सदस्य की शादी के लिए किसी परिचित से बात कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी।

​कुंभ राशि –निजी कार्यों कों समय पर निपटाते नजर आएंगे और अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे। कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे लेकिन आज आप किसी की भी परवाह नहीं करेंगे और अपना काम अपने हि्साब से करते रहेंगे। आपका आत्मविश्वास और आपके काम करने की शैली आपको लाभ दिलाएगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग आज रिलैक्स होकर काम करेंगे अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज एकाग्रचित्त होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा, नहीं तो लक्ष्य हासिल कर पाना कठिन होगा।

मीन राशि –आय के अलग-अलग स्रोत मिलेंगे जिससे आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आज पैसा निवेश करना आपके लिए लाभकारी रहेगा, लेकिन अगर आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर शेयर बाजार आदि में पर निवेश करेंगे तो यह आपके लिए अधिक फायदेमंद रहेगा। शाम का समय आज आप पिता और परिवार के साथ मनोविनोद में बिताएंगे। राजनीतिक दिशा में काम करने वाले लोगों को कुछ ऐसे मौके मिलेंगे, जिससे जन समर्थन और प्रभाव बढ़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811