Let’s travel together.

विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा

0 26

-नरेंद्र शिवाजी पटेल बोले—संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने वालों को जनता देगी जवाब

25 वर्षों की सेवा और 2014 से 2026 तक विकास की नई दिशा : राकेश शर्मा 

रामपाल सिंह ने कहा—2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प हर नागरिक का दायित्व

मोदी जी ने देश में नई ऊर्जा का संचार किया : प्रभुराम चौधरी

विकसित भारत का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में होगा पूरा : सुरेंद्र पटवा

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा ज्योति यात्रा के अंतर्गत बुधवार को रायसेन स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए देशवासियों से संकल्प और सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। प्रधानमंत्री के संबोधन को बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाज प्रमुखों, हितग्राहियों एवं आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया।

–संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने वालों को जनता देगी जवाब : नरेंद्र शिवाजी पटेल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस परिवार ने लंबे समय तक स्वयं को ही सब कुछ मान लिया था, उसे यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि आज संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं और उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। कल दिल्ली में जो राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, उसे पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि जब किसी संस्था के निर्णय अनुकूल नहीं होते तो उस पर ही सवाल खड़े कर दिए जाते हैं। कभी जज से लड़ रहे हैं, कभी रेफरी से और कभी संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं।

श्री पटेल ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना प्रत्येक राजनीतिक दल और नागरिक का दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य सामूहिक प्रयासों से पूरा किया जाएगा।

25 वर्षों की सेवा और 2014 से 2026 तक विकास की नई दिशा : राकेश शर्मा  

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत-2047 के संकल्प की ओर आगे बढ़ रहा है।

2047 तक विकसित भारत बनाना हर नागरिक का संकल्प : रामपाल सिंह

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला प्रभारी रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। यह केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

उन्होंने कहा कि रायसेन जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सेवा ज्योति कलश यात्रा के रथ यहां से रवाना किए जा रहे हैं। यह यात्रा विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी।

–मोदी जी ने देश में नई ऊर्जा का संचार किया : प्रभुराम चौधरी

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से देशवासियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उनका संबोधन प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति के माध्यम से हम समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और जनकल्याण का संदेश पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

–विकसित भारत का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में होगा पूरा : सुरेंद्र पटवा

भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण का जो संकल्प देश के सामने रखा है, वह प्रत्येक नागरिक को प्रेरित करने वाला है। देश आज जिस तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, उसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी सोच को जाता है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला प्रभारी राजो मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष जमुना सेन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला प्रभारी राजो मालवीय ने संबोधित किया। आभार प्रदर्शन सेवा ज्योति कलश यात्रा के प्रभारी डॉ. भूपेंद्र नागर ने किया।

इसके बाद चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सेवा ज्योति कलश यात्रा के रथ रवाना किए गए। जनप्रतिनिधियों एवं यात्रा प्रभारियों ने रथों पर सवार होकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रस्थान किया। सेवा ज्योति कलश यात्रा विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर सेवा, सुशासन एवं विकसित भारत-2047 का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी।

न्यूज सोर्स -हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी  रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811