देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत नगर परिषद सांची में निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें निकाय क्षेत्र स्थित सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों के छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई का उपाध्यक्ष नगर परिषद राजेंद्र सिंह राजपूत पार्षद अमित जोशी रघुवीर सिंह राजपूत के साथ नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी एवं शासकीय शासकीय विद्यालयों के संचालक एवं प्रधानाचार्य की उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्ज्वलन के साथ हुई तदुपरांत स्कूली छात्राओं के कबड्डी मैच किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने बहुत ही मेहनत एवं परिश्रम के साथ अपना अपना दमखम आजमाया कबड्डी प्रतियोगिता में लीग मैच के साथ फाइनल मुकाबले में सासाकी संदीप ने विद्यालय की गर्ल्स एवं बॉयज टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया इसी क्रम में ज्ञान गंगा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्राओं ने दोनों ही कार्यक्रमों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम का संचालन राज बहादुर सिंह राणा एवं मुख्य प्रशिक्षक भानु प्रताप यादव द्वारा किया गया कार्यक्रम नगर के वरिष्ठ चुनाव एवं स्कूली छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही कार्यक्रम का आभार मुखर नगर पालिका अधिकारी रामलाल के स्वाद द्वारा किया गया।