Let’s travel together.

अगले 3 दिनों में 5 डिग्री बढ़ सकती है गर्मी लेकिन अभी नहीं चलेगी लू केरल में बारिश के आसार

91

मौसम विभाग ने आगामी 3 से 4 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो चुकी है। गौरतलब है कि अप्रैल माह के 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक तेज गर्मी नहीं पड़ी है। मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी 4 से 5 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन अभी लू चलने के संभावना नहीं है।

ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। IMD के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

इन राज्यों में तेज आंधी व हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक केरल और माहे में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ओडिशा में बिजली गिरने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। यूपी में मौसम के और गर्म होने और तेज हवाएं चल सकती हैं।

देशभर में बढ़ेगी गर्मी

देश में गर्मी और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि अगले तीन से पांच दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी। हालांकि इस अवधि के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने कहा कि इसी अवधि के दौरान पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में तापमान सामान्य रहेगा। अगले पांच दिनों के दौरान केरल में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811