Let’s travel together.

समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल

0 69

    सुरेंद्र जैन धरसीवां

धरसींवा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत टोर में 17 मई से 23 मई 2026 तक “समर कैंप 2026 टोर” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष शिविर विद्यार्थियों को प्रकृति, आर्द्रभूमि (Wetland), पक्षियों एवं जैव विविधता के महत्व से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

कैंप का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा, जिसमें प्राथमिक से उच्चतर स्तर तक के छात्र-छात्राएँ सहभागिता करेंगे। शिविर के माध्यम से बच्चों को स्थानीय पर्यावरण, प्रवासी एवं स्थानीय पक्षियों की पहचान, जैव विविधता संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने हेतु व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्थानीय सहभागिता को प्रोत्साहित करना तथा आने वाली पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ना है। कैंप विद्यार्थियों को प्रकृति भ्रमण, पक्षी अवलोकन, पथ, गीय गतिविधियों एवं संवादात्मक सत्रों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा

कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत टोर, जिला पंचायत रायपुर एवं समग्र शिक्षा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। वहीं तकनीकी सहयोग फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (FES) एवं युवा संस्था द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

आयोजकों ने क्षेत्र के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से इस अभिनव पहल में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है, ताकि प्रकृति संरक्षण की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जा सके

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811