Let’s travel together.

महात्मा गांधी जी की जयंती पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  द्वारा स्वच्छता अभियान

0 183

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया जिसमे मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह चौहान एवं प्राचार्य डॉ नीरज दुबे द्वारा, महात्मा गांधी जी के मूर्ति पर पुष्पार्पण किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री संदीप चौहान  ने भारत के पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री,एवं महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया और छात्रों से कैंपस में सफाई रखने में सहयोग प्रदान करने को कहा साथ ही मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान में जोड़ने का निवेदन किया।राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवेंद्र अहिरवार , डॉ वर्षा गौतम, योगेश धाकड़, एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई अभियान के अन्तर्गत श्रमदान किया।

इस अवसर पर समाज सेवी केशव चौहान सगोनिया, अमरजीत चौहान दामादेही, देवा चौहान सिलगेना,राधेश्याम सेन, राजेश डागोर, रघुनाथ मेहरा, सुनील साहू, डालचंद, रिंकी अहिरवार, ने अपनी सहभागिता दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |     35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811