Let’s travel together.

बीरमपुर में मुस्लिम युवक ने हिंंदू युवक की घर घुसकर तलवार से कर दी हत्या SI समेत कई घायल

91

बेमेतरा। जिले के साजा विधानसभा के ग्राम बीरमपुर में दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष। एक हिंदू युवक की तलवार से मुसलमान युवक ने की घर में घुसकर हत्या। साजा थाना प्रभारी भी गंभीर रूप से घायल। इलाज के लिए किए गए रायपुर रिफर।

खूनी संघर्ष में ए एस आई बी आर ठाकुर साजा थाना सहित चार लोग घायल हो गए है। घटना के बाद इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। साजा पुलिस मौके पर पहुंचकर बलवा का केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बच्चो के बीच हुए विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में एक की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य घायल है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही नगर के मुख्य आस्था केंद्र और प्रसिद्ध महामाया मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। क्योंकि मंदिर के पुजारी पंडित धर्मेंद्र प्रसाद पांडे पर ग्राम कजरा के एक विक्षिप्त युवक को मंदिर के गर्भगृह में बंद करने सहित नरबलि देने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि मंदिर समितियों के दर्ज रिपोर्ट पर पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।

पुजारी के मुख पर कालिख पोत कर निकाला जुलूस

बता दें कि ग्रामीणों में पुजारी के कार्यों को लेकर बहुत गुस्सा देखा जा रहा है। वहीं गुस्सा बढ़ता देख पुलिस ने उक्त आरोपित पुजारी की नगर में जुलूस निकाले जाने पर सहमति दी। जिसके बाद जय महामाया माता के उद्घोष के साथ विवादित पुजारी के मुख पर कालिख पोत कर जुलूस निकाला गया। साजा पुलिस ने उक्त आरोपित के विरुद्ध धारा 151 दर्ज कर नरमी दिखाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811