Let’s travel together.

सात मंजिला प्रस्तावित महाधिवक्ता कार्यालय का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

89

जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जबलपुर पहुंचे हैं। वे डुमना हवाई अड्डे पहुंचे जहां भाजपा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया है। इसके बाद वे हाईकोर्ट के गेट नंबर पांच के सामने प्रस्तावित सात मंजिला महाधिवक्ता कार्यालय का भूमि पूजन किया। वृहद आयोजन के दौरान उन्होंने कन्या पूजन भी किया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ कर रहे हैं। इसके अलावा आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल के चेयरमैन न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हैं। कार्यक्रम में महाधिवक्ता प्रशांत सिंह समेत, हाई कोर्ट के अधिकारी कर्मचारी, अधिवक्तागण व अनेक हस्तियां मौजूद हैं।

संवाद कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों से सीएम करेंगे चर्चाः

दोपहर डेढ़ बजे से मानस भवन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समाज के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इस मौके पर लोगों से सुझाव लिए जाएंगे कि शहर का विकास समुचित रूप से किस तरीके से हो सकता है। इस कार्यक्रम के दौरान सामने आए प्रमुख प्रस्तावों को वे कार्यक्रम के दौरान ही सूचीबद्ध करेंगे और सरकार की ओर से उन पर अमल का भरोसा दिलाएंगे। वहीं संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर साढ़े तीन बजे वायुयान से भोपाल प्रस्थान कर जाएंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चाक चौबंध में दिखा प्रशासनः

आज मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुबह से ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंध व्यवस्था की हैं। सड़कों की साफ-सफाई से लेकर आयोजन स्थलों तक सड़क के गड्ढे भर दिए गए हैं। जगह-जगह पुलिस सुबह से ही तैनात है और चौराहों पर स्टापर लगा दिए गए हैं। हाईकोर्ट के पास अंबेडकर चौक और कचहरी वाले बाबा की दरगाह वाले मार्ग से हाईकोर्ट चौक का मार्ग सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है। वाहनों को रेलवे स्टेशन वाले मार्ग से गुजारा जा रहा है। इसके साथ ही मानस भवन के पास भी आयोजन स्थल के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा है और व्यस्थाएं बनाई गई हैं।

डुमना एयरपोर्ट में भाजपा नेताओं ने किया मुख्यमंत्री का स्वागतः

मुख्यमंत्री के डुमना आगन पर भाजपा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उनके स्वागत में पहुंचे। इमसें सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |     गौर महाविद्यालय में पर्यटन,यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा     |     तीन साल से प्रतिदिन चोरी हो रहा था पाइप लाइन से पानी: जल निगम ने की कार्यवाही     |     देवास जिले के टोंकखुर्द में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला, एसडीओपी सोनकच्छ और नायब तहसीलदार टप्पा चिडावद निलंबित     |     मुनि श्री 108 धर्म सागर जी मुनीराज के सानिध्य में जैन संत समाधिस्थ आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महामुनिराज का समाधि दिवस मनाया गया     |     CM डॉ.मोहन यादव करेंगे 17 और 18 मई को मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811