Let’s travel together.

वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा

0 100

पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ रखा निर्जला व्रत

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर वट वृक्ष के नीचे पहुंचीं, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा धागा बांधा और व्रत कथा का श्रवण किया। मंदिरों और गांव के सार्वजनिक स्थलों पर पूजा के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा। कई महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता सावित्री का स्मरण किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही पूजा सामग्री की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने फल, फूल, रोली, अक्षत और मिठाई चढ़ाकर परिवार की मंगलकामना की।

धार्मिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत में माता सावित्री ने अपने तप और संकल्प से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से यह व्रत अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता है।

दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ वट सावित्री व्रत मनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811