Let’s travel together.

सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ

0 108

किसानों को आधुनिक खेती की दी जानकारी

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के ग्राम पंचायत दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा और गीदगढ़ में कृषि विभाग का कृषि रथ पहुंचा। कृषि रथ पर लगे “सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य” बैनर ने किसानों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सीएल अहिरवार एवं कृषि विस्तार अधिकारी मंगल सिंह उच्चारिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। कृषि अधिकारी ने किसानों को खेतों की नरवाई में आग नहीं लगाने की सलाह दी गई। आग से खेती को क्या-क्या नुकसान होते हैं। इस बारे में भी बताया गया। 

दीवानगंज से रवाना हुआ कृषि रथ संबंधित ग्राम पंचायतों में पहुंचा, जहां किसानों को प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, फसल प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कम लागत में अधिक उत्पादन और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उपाय भी बताए गए।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने फसल संबंधी समस्याओं, मौसम के प्रभाव और खेती में आ रही परेशानियों को अधिकारियों के सामने रखा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को नई तकनीकों और योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी।

ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे इस कृषि रथ अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को जागरूक कर खेती को लाभकारी और टिकाऊ बनाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड     |     पत्रकारिता समाज और राष्ट्र के निर्माण में निभाती है महत्वपूर्ण भूमिका: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष अभियान     |     बेगमगंज के चार गांवों में फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, बच्चों की हुई जांच     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शहडोल में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की     |     वेतनमान 60%, कैडर भर्ती और पदोन्नति को लेकर सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ की मांग     |     दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, ई-रिक्शा और स्कूटी सहित सामान जला     |     सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने की अपील     |     पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811