Let’s travel together.

राहुल गांधी मानहान‍ि मामले में आज भी कोर्ट में नहीं हुए हाज‍िर,सात जून को होगी सुनवाई

0 87

 

सुलतानपुर।राहुल गांधी के खि‍लाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मानहानि के मुकदमे की सुनवाई आज सोमवार को होनी थी,लेकिन राहुल गांधी उपस्थित नहीं हुए। राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ल ने चुनाव में व्यस्त होने का हवाला देते हुए हाजिरी माफी का प्रार्थनापत्र देते हुए समय मांगा।इस पर सहमति जताते हुए न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए सात जून की तारीख दी है।

भाजपा नेता विजय मिश्र ने सांसद राहुल गांधी पर परिवाद दायर किया है। आरोप है कि राहुल गांधी कर्नाटक की एक जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह को हत्यारा कहा था, जबकि जिस जस्टिस लोया के मामले में राहुल ने वक्तव्य दिया था, उसमें सर्वोच्च न्यायालय ने अमित शाह को निर्दोष घोषित कर दिया है। उनका यह बयान मानहानि के लिए पर्याप्त मानकर विशेष न्यायालय में मुकदमा चलाया जा रहा है।

सुनवाई के लिए न्यायालय ने तलब किया तो राहुल ने बीते दिनों न्यायालय में उपस्थित होकर जमानत करवा ली थी। राहुल गांधी को प्रत्येक पेशी पर व्यक्तिगत उपस्थिति के लिए छूट भी प्रदान की गई है, लेकिन आरोपों पर जवाब देने के लिए न्यायालय आना ही होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811