गौर महाविद्यालय में पर्यटन,यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा
वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र
भोपाल।बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नियमित प्रवेश हेतु पर्यटन,यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों-बीए,बी. काम ,बीएस सी ,एम,ए.राजनीतिविज्ञान,एवं अर्थशास्त्र एम काम ,एम एससी गणित एवं बांटनी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2026के प्रावधानों सहित अध्ययन सुविधा उपलब्ध है. यह भेल क्षेत्र के रहवासियों सहित जनसामान्य के लिए म प्र शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा न्यूनतम शुल्क में उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास है।
महाविद्यालय में रोजगारोन्मुखी स्ववित्तीय पाठ्यक्रम -पीजी डिप्लोमा टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट, बी काम टूरिज्म एंड ट्रेवल, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, बीएस सी क्लीनिकल न्यूट्रीशन, बायोटेक्नोलॉजी संचालित हैं . बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी उपाधि हेतु शोध केन्द्र सुविधा भी उपलब्ध है . आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में590एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में 280 उपलब्ध स्थानों हेतु नियमित प्रवेश हेतु ई-प्रवेश पोर्टल से प्रक्रिया प्रचलन में है .दूरस्थ शिक्षा के लिए यह महाविद्यालय मप्र भोज मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केन्द्र भी है . पठन पाठन के लिए ई ग्रंथालय, स्मार्ट क्लास,वर्चुअल कांफ्रेंस रूम , आधुनिक कम्प्यूटर लेब की सुविधा भी उपलब्ध है ,महाविद्यालय में शैक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना,एन सी सी ,क्रीड़ा , ओपन जिम , बांटनीकल गार्डन ,विज्ञान क्लब , टूरिज्म क्लब आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं नियमित प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को पात्रता अनुसार पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री मेधावी, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल, गांव की बेटी , प्रतिभा किरण योजना, आवास सहायता, पीएच डी हेतु शोध छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती हैं . इस महाविद्यालय से अध्ययन करने वाले विद्यार्थी न केवल भारत बल्कि भारत के बाहर भी प्रतिष्ठित एवं प्रशासनिक पदों पर अपना दायित्व निर्वहन कर रहे हैं. आवागमन की दृष्टि से भी यह महाविद्यालय सुविधाजनक स्थान पर स्थित है जो नियमित विद्यार्थियों को प्रतिदिन महाविद्यालय में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करता है