Let’s travel together.

चोरी की योजना बनाते रंगे हाथों पकड़े जाने पर पुलिस पर किया घातक हमला

0 108

सिपाहियो ने घायल होने के बावजूद शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

घटना का विवरण इस प्रकार है कि थाना हबीबगंज के आरक्षक पवन चौरे व भगवान सिंह यादव को रात्रि चार ईमली, शिवाजी नगर क्षेत्र मे रात्रि गश्त डियूटी मे रवाना किया गया था।


कल 7 अप्रैल को रात लगभग 1.40 बजे दोनों सिपाहियों को 5 नम्बर तालाब के पास दो व्यक्ति सफेद रंग की मोटरसायकल के पास खड़े दिखाई दिये जो पुलिस को देखकर भागने लगे तभी सिपाहियों द्वारा उनके सामने अपनी मोटरसायकल अड़ाकर उन्हे पकड़ना चाहा तो दोनो व्यक्ति सिपाहियों के साथ झुमा-झटकी व मारपीट करने लगे। मौका

पाकर एक व्यक्ति द्वारा अपनी मोटरसायकल से राड़ निकालकर आरक्षक पवन चौरे के सिर मे मार दी जिस कारण दुसरा आरक्षक भी राड़ मारने वाले व्यक्ति को पकड़ने लगा जिस कारण उसका एक साथी धक्का मारकर भाग निकला। पकडा गया व्यक्ति निवासी ग्राम खाईखेड़ा, अहमदपुर जिला सिहोर का निवासी है व मौके भागने वाला व्यक्ति निवासी ग्यारसपुरा, जिला सिहोर बताया गया है। घटना के आरोपीयों के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा डालकर चोट पहुचाने व चोरी की घटना के लिये एकत्र होने पर आरोपियो के विरूद्ध अप.क्रं. 177/2023 धारा 353,332,401,34 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
गिरफ़्तार आरोपी के कब्जे से एक मोटरसायकल व चोरी एवं मारपीट की घटना मे प्रय़ुक्त करने वाला सामान टाँमी व राड़ को बरामद कर आरोपी को न्यायालय पेश कर अन्य अपराधिक प्रकरण एवं फरार आऱोपी के संबध मे पुछताछ हेतू न्यायालय से आऱोपी को 3 दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के के विरूद्ध जिला सिहोर एवं जिला भोपाल के अलग-अलग पुलिस थानो मे नकबजनी, अवैध शराब, एवं अवैध हथियार रखने के लगभग दो दर्जन अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।
थाना हबीबगंज के आरक्षक पवन चौरे व भगवान सिंह यादव द्वारा घायल होने के बावजूद अपने कर्तव्य पालन मे शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर बड़ी अपराधिक घटना को नाकाम कर अदम्य साहस का परिचय दिया गया है। आरक्षकगण के इस साहसिक कार्य की वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा प्रशंसा की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811