उवेश खान सिलवानी रायसेन
रायसेन जिले के सिलवानी सियरमऊ रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एचपी पेट्रोल पंप के पास एक चलती इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि चालक ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए स्कूटर से कूदकर अपनी जान बचाई।
आग लगने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और राहगीर तुरंत हरकत में आ गए और पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।गनीमत यह रही की किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस घटना ने इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना शनिवार की दोपहर की बताई जा रही है