Let’s travel together.

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण कार्यों का मुआयना किया

0 88

भोपाल.उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा नगर निगम क्षेत्र में जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे वृक्षारोपण का जायजा लिया। उप-मुख्यमंत्री ने झलबदरी तालाब तालाब के चारों ओर सघन वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने तालाब में वर्ष भर पर्याप्त पानी संचित रहने के लिए यथोचित व्यवस्था करने के लिए कहा । उप-मुख्यमंत्री ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में वन विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित रोपित पौधों की उचित देखभाल और सुरक्षा का पूरा प्रबंध करें।

पचमठा में सुंदरकांड के सामूहिक गायन कार्यक्रम में शामिल हुए

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा में विकास के साथ-साथ भक्ति की भावना प्रवाहित हो रही है। राम दरबार द्वारा पचमठा में बीहर माँ की आरती की जा रही है जो पचमठा के भौतिक विकास को भव्यता प्रदान कर रही है। श्री शुक्ल पचमठा में पचमठा में राम दरबार द्वारा बीहर आरती के 201 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सुंदरकाण्ड के सामूहिक गायन कार्यक्रम में शामिल हुए तथा पूजा-अर्चना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दशहरा चल समारोह की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा     |     महाष्टमी के अवसर पर पेमत मंडल केंद्र पर निकला विशाल पथ संचलन, ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया स्वागत     |     बाजार की गिरावट में छुपा है दूरगामी मौका, निवेशकों को रखना होगा लंबा नजरिया, आर्थिक विशेषज्ञ दुर्गेश गौड़ के  जानिए विचार     |     नवरात्रि पर क़स्बा गढ़ी में भक्ति और उत्साह का माहौल, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु     |     वेयरहाउस से 29 बोरी चावल चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े; 20 बोरी चावल और बाइक जब्त     |     रायसेन में एक महीने के भीतर दूसरे टाइगर की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |     251 मीटर की चुनरी लेकर निकलीं माता की भक्त, नंगे पैर चलकर मढ़ माता मंदिर में चढ़ाई चुनरी     |     351 सीढ़ियां चढ़कर मां काली के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु     |     ₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811