Let’s travel together.

युवक पर भालू ने किया हमला, सिर पर लगे 36 टांके

119

कांकेर। शहर के रहवासी क्षत्र में शौच के लिए निकले युवक पर भालू ने हमला कर दिया। युवक के चिल्लाने पर युवक के साथियों को आता देखकर भालू पहाड़ी की ओर भाग गया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल युवक के साथियों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें भोजन पानी की तलाश में शहर के रहवासी क्षेत्रों में भालू विचरण करने आते है। गुरूवार को श्रीराम नगर वार्ड में निर्माणाधीन गोकुलधाम में रात के अधेंरे में भालू निर्माणाधीन भवन में आ घूसा। सुबह करीब पांच बजे निर्माणाधीन भवन में कार्यरत मजदूर शौच के लिए निकला। जिस पर भालू ने हमला कर दिया।डिप्टी रेंजर दिनु निषाद ने बताया कि घायल युवक पश्चिम बंगाल का निवासी आसदुल खान 2 महीने पहले श्रीराम नगर वार्ड में एक निजी कंट्रक्शन साइड में काम करने आया था।

जो सुबह नियमित क्रिया के लिए उठा था उसी दौरान पास में दुबक कर बैठे भालू ने मजदूर के सिर में हमला कर दिया। चीख-चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद युवक के अन्या साथियों ने भालू को भगाया तब तक भालू मजदूर को गंभीर रूप से घायल कर चुका था जिसे साथियों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भालू के हमले से युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। युवक के सिर में जख्म को भरने 36 टांके लगाए गए है। युवक का अस्पताल में उपचार जारी है। उपचार कर रहे डाक्टरों ने बताया कि युवक की स्थिति खतरे से बाहर है।शहर पहाड़ियों और जंगलो से घिरा हुआ है। शहर के आस-पास के जंगलो में भालू की बहुतायत संख्या है। अक्सर भोजन पानी की तालाश में भालू जंगल से शहर की ओर विचरण में निकल आते है। जंगलो में जानवरों के लिए छोटे डबरी व तालाबों का निर्माण किया गया है। गर्मी के शुरुवाती दिनों में ही सूखने के तथा फलदार वृक्षों की संख्या जंगलो से घटने के कारण भालू शहर में घूस आते है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811