Let’s travel together.

बेरोजगारों के साथ छलावा हो रहा है, रोजगार नहीं मिल रहा है और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात सब मुद्दों से अपना ध्यान भटका रही है भाजपा- दिग्विजय सिंह

0 117

 

– विधानसभा चुनाव की रणनीति के लिए शिवपुरी आए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

– शिवपुरी में पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने साधा भाजपा पर निशाना

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी रणनीति में जुट गई है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजसभा सदस्य दिग्विजय सिंह शिवपुरी पहुंचे और यहां पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। इस बैठक में जिले के कांग्रेस के मंडलम कार्यकर्ता सहित अन्य कार्यकर्ता, पदाधिकारी गण मौजूद रहे। इस बैठक में दिग्विजय सिंह ने यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव में पूरी तैयारियों के साथ जुट जाने का आह्वान किया। इस बैठक के बाद राज्यसभा सांसद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा गौतम अडानी और बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर बात करने की बजाय, हिंदू राष्ट्र की बात कर रही है । बेरोजगारों के साथ छलावा हो रहा है। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है और भाजपा देश को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर सब मुद्दों से अपना ध्यान भटका रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर और बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर टिपड़ी करते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को सार्थक नहीं किया जा सकता है। ऐसे में यदि भाजपा नेता और मंत्री यह सब इस्तीफा दें, क्योंकि उन्होंने भी भारत के संविधान की शपथ ली है। यदि भारत के संविधान में विश्वास नहीं है तो इन्हें इस्तीफा देना चाहिए।दिगिवज्य सिंह यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे।उनका जमकर स्वागत हुआ।

हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले भाजपा नेता और मंत्रियों को देना चाहिए इस्तीफा

पत्रकारों से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कथा में जाने वाले लोगों को भी पूछना चाहिए कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां भारतीय संविधान लागू है ऐसे में भारत को हिंदू राष्ट्र कैसे घोषित किया जा सकता है? यदि भाजपा नेता और मंत्री भी हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करते हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए,क्योंकि उन्होंने भारत के संविधान की शपथ ली है।

गौतम अडानी और हिडनवर्ग की रिपोर्ट को दबाना चाहते हैं ,इसलिए वह राहुल गांधी को टारगेट कर निशाना बना रहे हैं –

राहुल गांधी द्वारा विदेश में वक्तव्य देने को लेकर संसद में हो रहे बवाल को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता 5 दिन से संसद नहीं चलने दे रहे हैं। वह गौतम अडानी और हिडनवर्ग की रिपोर्ट को दबाना चाहते हैं ,इसलिए वह राहुल गांधी को टारगेट कर निशाना बना रहे हैं ।ऐसे में भाजपा राहुल गांधी का नाम लेकर मुद्दों को हवा देने में लगी हुई है जबकि उनके द्वारा देश का कोई अपमान नहीं किया गया है, राहुल गांधी तो पहले भी गौतम अडानी और नरेंद्र मोदी को लेकर भारत में भी वक्तव्य दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भी केंद्र की तत्कालीन केंद्र सरकार और कांग्रेश पर भी विदेशों में जाकर वक्तव्य दिया है, तब भाजपाई कुछ क्यों नहीं बोले।

मप्र में बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर ठगा जा रहा है-

दिग्विजय सिंह ने शराबबंदी और बेरोजगारों को लेकर कहा कि उमा भारती मध्य प्रदेश में शराबबंदी की पहल कर रही हैं,जबकि पहले प्रदेश में 12 हजार शराब की दुकानें हुआ करती थी जो अब बढ़कर 30 हज़ार से अधिक हो गई हैं।इतना ही नहीं बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर ठगा जा रहा है, उनसे 430 सौ करोड़ रुपए फीस ले ली गई है, जबकि परीक्षाओं का उचित इंतजाम नहीं किया गया। कई बार परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, ऐसे में भाजपा बेरोजगारों के साथ छलावा कर रही है।

ज्योतिरादित्य की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया पर भी साधा निशाना-

शिवपुरी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि जनता में भाजपा को लेकर नाराजगी है । यशोधरा राजे सिंधिया से भी लोग नाराज हैं ,ऐसे में कांग्रेस के पास अच्छे और मजबूत उम्मीदवार हैं,आने वाले विधानसभा चुनावों में उतारेंगे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811