Let’s travel together.

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएमश्री योजना में शिवपुरी जिले के विद्यालयों का किया चयन, सांसद ने माना आभार

0 65

 

– दो दर्जन से अधिक विद्यालयों को सुविधा संपन्न व उन्नत विद्यालयों में परिणित करने हेतु चयन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ”PM SHRI योजना” के अंतर्गत लगभग दो दर्जन से अधिक विद्यालयों को सुविधा संपन्न व उन्नत विद्यालयों में परिणित करने हेतु चयन किया गया है।इनमें गुना-अशोकनगर -शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में लगभग 25 विद्यालयों का चयन किया गया है. चयनित PM SHRI विद्यालयों को प्रबंध पोर्टल पर भारत सरकार स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा अपलोड किया गया है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय के अपर संचालक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित किया गया है कि अपने जिले के चयनित PM SHRI विद्यालयों की 3 सदस्यों की टीम बनाकर प्रत्येक चयनित स्कूल में भेजते हुए दिए गए पैरामीटर पर निरीक्षण कराकर उपलब्ध संसाधन एवं आवश्यकताओं का आकलन कार्य तथा विद्यालयों की कार्य योजना तैयार करवाएं चयनित PM SHRI विद्यालयों की जानकारी संकलित करने हेतु निर्देशित किया है।
इस योजना में विद्यालयों के चयन पर क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के पी यादव ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार मानते हुए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है एवं कहा कि सीएम राइज तथा PM SHRI जैसी शिक्षा की गुणवत्ता सुधार योजनाओं से हमारे शिक्षा का स्तर सुधरेगा एवं आने वाले समय में गांव से निकलने वाला विद्यार्थी भी बगैर किसी कोचिंग संस्थान के सहयोग के बिना उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811