Let’s travel together.

आबकारी टीम ने शराब तस्कर को पकड़ा, 14 पेटी कच्ची शराब जब्त

0 89

 

– कार में कच्ची शराब बरामद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में आबकारी विभाग द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब तस्कर शराब को कार में भरकर तस्करी कर रहा था। आबकारी विभाग ने साढ़े आठ लाख रुपए की कीमत की प्लेन शराब की 14 पेटी, कच्ची शराब सहित एक कार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान सुधीर गुप्ता पुत्र चंद्रभान गुप्ता निवासी आगरा उत्तरप्रदेश के रूप में हुई हैं। आरोपी ने बताया कि सलैया गांव से अमोला क्षेत्र में शराब की खेप पहुंचाने का काम कर रहा था।
शिवपुरी के जिला आबकारी अधिकारी बीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि अमोला थाना क्षेत्र में एक कार में भरकर शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद बृहत प्रभारी विनीत शर्मा में रात 11 बजे अमोला थाना क्षेत्र के पास एक बलीनो कार को रोककर चेक किया तो कार में 14 पेटी देशी शराब की भरी हुईं थी। इसके अतिरिक्त कार में कच्ची शराब भी बरामद हुई है। आबकारी विभाग ने साढ़े आठ लाख रुपए की कीमत की प्लेन शराब की 14 पेटी, कच्ची शराब सहित एक कार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811