Let’s travel together.

सुपर ओवर में भोपाल ने छिंदवाड़ा को पराजित किया, फाइनल में पहुंची

0 124

भोपाल के गुरविंदर ने 50 गेंदों पर बनाये नाबाद 87 रन

 डॉ अनिल जैन दमोह

प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय महाविद्यालय में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट पुरुष टूर्नामेंट में खेले गए पहले रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के बीच मैच खेला गया जिसमें भोपाल ने जबलपुर को 4 विकेट से पराजित कर सेमिफाइनल में जगह बनायी वहीं सेमिफाइनल मैच भोपाल और छिंदवाड़ा के बीच खेला गया जिसमें सुपर ओवर में भोपाल ने छिंदवाड़ा को 5 रन से पराजित कर फाइनल मुकाबले में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।

पहले मैच में जबलपुर ने टास जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया शुरुआत में बल्लेबाजों ने धुंआधार रन बटोरे लेकिन बाद के बल्लेबाज कुछ ज्यादा करिश्मा नहीं दिखा सके और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर की जगह 18 ओवर में ही 135 रन बनाकर धराशाई हो गई। टीम ने 11चौके और 5 छक्के लगाए। साहिल लोधी ने 19 गेंद पर शानदार 32 और सुमित पटेल ने 15 गेंद पर 24 रन बनाकर सर्वाधिक रनों का योगदान दिया। वहीं भोपाल ने 19.3 ओवर में लक्ष्य को पूरा कर जबलपुर को 4 विकेट से पराजित किया। इस मेच में भोपाल टीम के गुरविंदर सिंह ने 4 छक्के और 8 चौकों की मदद से 50 गेंदों में 87 रन की नाबाद पाली खेली। भोपाल टीम की तरफ से 4 छक्के और 8 चौके मारे गये। जबलपुर के इंजमाम ने 4 ओवर में 41 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट लिये।

सेमीफाइनल मैच में छिंदवाड़ा ने पहले बल्लेबाजी की और 15.2 ओवर में 10 विकेट खो कर 127 रन बनाकर भोपाल को 128 रन बनाने का लक्ष्य दिया। अभिषेक ने 24 गेंद पर 40 रन बनाए। वहीं भोपाल के खिलाड़ियों ने भी अच्छी बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 127 रन बनाए और मैच टाई हो गया। जीत हार के लिए दोनों टीमों को सुपर ओवर खिलाया गया। भोपाल की ओर से 1 ओवर में एक विकेट पर 10 रन बनाए वहीं छिंदवाड़ा एक ओवर में एक विकेट पर 5 रन ही बटोर पाये। इस प्रकार भोपाल ने छिंदवाड़ा से सेमिफाइनल मैच जीतकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। पहले मैच के अंपायर प्रेम दुबे और प्रशांत गुप्ता वहीं दूसरे मैच के विक्रांत सिंह परिहार और प्रशांत गुप्ता रहे। स्कोर बोर्ड प्रिंस चक्रवर्ती ने तैयार किया।खिलाड़ियों का कहना था कि कॉलेज स्तर पर खेल मैदान अच्छा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811