Let’s travel together.

पीएम मोदी ने किया मन की बात में सांची विवि की कुलपति के लेख का जिक्र

0 252

 

‘India The Mother of Democracy’ में वैदिक काल में लोकतंत्र पर केंद्रित लेख

 भारत के 30 मूर्धन्य विद्वानों में शामिल डॉ नीरजा ए गुप्ता का आलेख

रायसेन। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में जिस किताब India The Mother of Democracy का जिक्र किया उसमें रायसेन जिले के सांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता का आलेख शामिल है। भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद से प्रकाशित इस किताब में डॉ नीरजा गुप्ता ने वैदिक काल में लोकतंत्र को श्रृति, स्मृति, इतिहास और महाकाव्यों से संदर्भ लेकर साबित किया है। संकलन में लोकतंत्र के विभिन्न बिंदुओं पर देश के प्रख्यात 30 विद्वानों के शोध आलेख हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने किताब से विभिन्न रोचक प्रसंगों को मन की बात में उठाकर देशवासियों से इस किताब को पढ़ने का आग्रह किया है।


‘Governing Principles of Democracy in Ancient Sanskrit Scriptures based on Sruti, Smriti, Itihas and Mahakavya Texts’ अर्थात ‘प्राचीन संस्कृत में उल्लेखित श्रुति, स्मृति, इतिहास व महाकाव्यों में लोकतंत्र के शासी सिद्धांतों’ शीर्षक के शोध पत्र में डॉ नीरजा गुप्ता ने वैदिक काल से प्राप्त लोकतंत्र के प्रमाण को रेखाकिंत किया है। डॉ. नीरजा गुप्ता ने बताया कि Republic अर्थात गणतंत्र का उल्लेख ऋग्वेद में 40 बार और अथर्ववेद में 9 बार मिलता है।

वेदों के विभिन्न श्लोकों के माध्यम से डॉ. नीरजा ने सुशासन व लोकतंत्र को व्याख्यायित किया है। उन्होंने विभिन्न सूत्रों के माध्यम से वैदिक काल में लोकतंत्र की परिभाषा के साथ ही कार्यपालिका, विधायिका और न्यायव्यवस्था संबंधी सूत्रों को भी व्याख्यायित किया है।

‘भारत लोकतंत्र की जननी’ शोध पुस्तिका के मुख्य संपादक भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के चेयरमैन श्री रघुवेंद्र तंवर व सदस्य सचिव उमेश अशोक कदम हैं। इसमें डॉ नीरजा गुप्ता के साथ ही प्रो. कपिल कपूर, प्रो. हरिहर पांडा, प्रो. के.टी.एस सराव, प्रो. निलांजन डे, प्रो. अरविंद जमखेड़कर और प्रो. टी.वी कट्टिमनी समेत प्रसिद्ध विद्वानों के लेख हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811