Let’s travel together.

मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता

0 97

– कई किसानों को अनाज अभी खेतों में पड़ा

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड सहित दीवानगंज क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर किसानों में भारी असंतोष देखा जा रहा है। खरीदी प्रक्रिया शुरू हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक कई बड़े किसानों का नंबर नहीं आ पाया है। स्लॉट बुकिंग न होने के कारण किसान असमंजस की स्थिति में हैं।

किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा 30 अप्रैल तक ही स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि तय की गई है, जबकि अप्रैल समाप्त होने में अब केवल एक सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में किसानों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब स्लॉट ही बुक नहीं हो पा रहे हैं, तो समय पर उनका गेहूं समर्थन मूल्य पर कैसे तौला जाएगा।

स्थिति को और गंभीर बनाते हुए किसानों ने खरीदी की लिमिट पर भी सवाल उठाए हैं। वर्तमान में प्रति एकड़ केवल 15 क्विंटल गेहूं खरीदी की सीमा तय की गई है, जबकि इस वर्ष क्षेत्र में औसतन 18 से 20 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन हुआ है। इससे बड़ी मात्रा में गेहूं किसानों के पास बच रहा है।

मजबूरी में किसानों को बचा हुआ गेहूं खुले बाजार या मंडी में कम दामों पर बेचना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि यदि खरीदी सीमा बढ़ाई जाए और स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया को सरल व तेज किया जाए, तो उन्हें राहत मिल सकती है।

क्षेत्र में सोमवार से आसमान पर फिर से बादल छा गए हैं जिससे किसानों की और चिंता बढ़ गई है कई किसानों का अनाज अभी खेत खलियान में पड़ा हुआ है। किसान अमर सिंह मीणा, सुरेश साहू, दिनेश साहू, कमल साहू, दशरथ विश्वकर्मा ने बताया कि समर्थन मूल्य पर तुलाई नहीं होने के कारण उनका अनाज आज भी खेत खलियान में रखा हुआ है। ऐसे में अगर रिमझिम बारिश भी हुई तो अनाज खराब हो जाएगा जिससे उनको भारी नुकसान होगा।

स्थानीय किसानों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए,प्रति एकड़ खरीदी की सीमा को वास्तविक उत्पादन के अनुसार बढ़ाया जाए,खरीदी प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाया जाए।यदि जल्द ही समाधान नहीं निकला, तो क्षेत्र में किसानों का आक्रोश बढ़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811