Let’s travel together.

भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

0 36

रायसेन।प्रांतीय आह्वान पर  भारतीय मजदूर संघ जिला रायसेन द्वारा प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत ठेका, आउटसोर्स, कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों/समस्याओं के निराकरण हेतु मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव  के नाम जिला कलेक्टर रायसेन को ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन सौपने से पूर्व जिला उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह भदौरिया द्वारा ज्ञापन का वाचन किया गया, ज्ञापन में आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधित प्रमुख समस्याओं का विस्तारपूर्वक उल्लेख करते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की गई। कर्मचारियों ने सेवा-शर्तों में सुधार, वेतन विसंगतियों के निराकरण, समय पर वेतन भुगतान तथा ईएसआई, ईपीएफ, दुर्घटना बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं को सुनिश्चित किए जाने की प्रमुख मांग रखी।

प्रांत की ओर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक मान. प्रदेश सहकोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपूत जी ने उपस्थित कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए संबोधित किया | इससे पूर्व भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी रैली के रूप में भारतीय मजदूर संघ के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे ।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश सहकोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह भदौरिया, राज्य कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष जगदीश शाक्या, अध्यापक शिक्षक संघ के संभागीय उपाध्यक्ष प्रेम नारायण लोधी, जनशिक्षक संघ के अजय याज्ञिक, शिक्षक संघ के वीरेंद्र सक्सेना एवं सत्य प्रकाश तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष ओबेदुल्लागंज गंगा खातरकर, संगीता पांसे, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष रामकुमार किरार, विद्युत आउटसोर्स कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष स्वदेश शाक्य, व्यवसायिक शिक्षक संघ प्रमुख मुन्नालाल गौर,‌एल एस

यादव, अमित सिंह चंदेल, गजेंद्र सिंह यादव, प्रकाश मीणा, अतुल उपाध्याय, महेश कुशवाहा, ऋषभ लोधी, पंकज सक्सेना, धर्मेंद्र कुशवाहा, प्रशांत पटेल, संतोष कुशवाहा, अहजाद खान, राजा भैया सादिक भाई, राहुल यादव, संतोष सोनी, गनेश लोधी, देवेंद्र लोधी सहित बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अनेकों संगठित एवं असंगठित संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी एवं मातृशक्ति शामिल हुए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811