Let’s travel together.

रेणु विद्या पीठ की स्पोर्ट्स मीट संपन्न

0 129

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
भोपाल . खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये न केवल शरीर को स्वस्थ और फिट रखते हैं, बल्कि हमारे दिमाग को भी मजबूत बनाते हैं। खेल हमें जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण सिखाते हैं।

यह हमें हार को स्वीकार करने और उससे सीखने की प्रेरणा देते हैं। महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने कहा था, “खेल केवल जीतने या हारने के लिए नहीं होते, बल्कि यह हमें अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।उक्त उदबोधन देते हुए मुख्य अतिथि सोशल वर्कर अरुणा मिश्रा ने शाला के वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ किया विशेष अतिथि के रुप में राजकुमार विश्वकर्मा उपस्थित थे.

गत दिवस रेणु विद्या पीठ हायर सेकंडरी स्कूल ने अवंतिका पार्क में स्पोर्ट्स मीट का कार्यक्रम आयोजित किया। उक्त मीट में बच्चों के लिए कब्बड्डी, खो खो ,  क्रिकेट, 100 मीटर रेस,एवं विभिन्न खेल कूद का आयोजन किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में जूनियर कप कक्षा आठवीं एवं सीनियर कप कक्षा दसवीं ने हासिल किया ।

कब्बड्डी में भी आठवीं एवं सातवीं कक्षा विजय हुई।इस अवसर पर शाला प्राचार्य किरण राघव एवं प्रबंधक कुशल राव खोबरागड़े एवं बच्चों के अभिभावक बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए उपस्थित रहे। मीट के अंत में अतिथियों ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |     भारत के पहले डेंगू टीके को मंजूरी, राष्ट्रीय डेंगू रोकथाम प्रयासों को मिलेगी मजबूती      |     गैरतगंज में सिद्ध चक्र मंडल विधान का भव्य शुभारंभ, मंगल कलश व शोभायात्रा के साथ धर्ममय हुआ वातावरण     |     बाग प्रिंट कला के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ़ खत्री मानद डॉक्टरेट से सम्मानित     |     विफल हुई दिल्ली को नेपाल बनाने की साजिश !!!संसद के द्वार तक कैसे पहुंचे आन्दोलनकारी — जांच का विषय     |     रायसेन में बारिश बनी आफत: हाईवे धंसा, घंटों जाम में फंसे वाहन     |     रायसेन जनसुनवाई में माया बघेल ने सुनाई अपनी व्यथा, कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811